28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटफिल्म 'शतक' का दमदार टीजर रिलीज, बताएगी संघ की अनसुनी कहानी

फिल्म ‘शतक’ का दमदार टीजर रिलीज, बताएगी संघ की अनसुनी कहानी

Google News Follow

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का टीजर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। यह फिल्म संघ के सौ साल की यात्रा, उसके विचार और सामाजिक योगदान को केंद्र में रखकर बनाई गई है। यह फिल्म 100 साल के लंबे पड़ाव के पूरे होने की कहानी को प्रस्तुत करती है, जिसने देश के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को गहराई से प्रभावित किया है। टीजर देखकर पता चलता है कि संघ से जुड़े कई सालों पुराने भ्रम और गलतफहमियों पर भी फिल्म में प्रकाश डाला गया है।

टीजर से स्पष्ट होता है कि यह सिर्फ विवादों या चर्चाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि संघ के इतिहास, विचार और विकास को सही संदर्भ में पेश करती है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस का योगदान, विभिन्न समय पर लगे प्रतिबंध और आपातकाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की झलक भी दिखाई देती है।

हाल ही में दिल्ली के केशव कुंज स्थित आरएसएस कार्यालय में फिल्म का गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ लॉन्च किया गया। इस गीत को आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया। इस गीत को प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। देशभक्ति से भरा यह गीत फिल्म की भावना और मूल विचार को प्रस्तुत करता है।

फिल्म के निर्देशक आशीष मॉल ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए एक व्यक्तिगत यात्रा जैसी है। फिल्म की रिसर्च के दौरान मुझे संघ से जुड़े कई ऐसे पहलू समझने को मिले, जिन पर सामान्यतः चर्चा तक नहीं होती है। इस फिल्म के जरिए समाज में फैली गलतफहमियों को ईमानदारी से सामने लाना हमारी प्राथमिकता थी।”

फिल्म के निर्माता वीर कपूर ने बताया, “यह फिल्म पुस्तकों, दस्तावेजों और उपलब्ध साहित्य के आधार पर तैयार की गई है। हमारा प्रयास रहा कि संघ की वैचारिक परंपरा को एक सूत्र में पिरोकर सिनेमाई भाषा में प्रस्तुत किया जाए। 1875 से 1950 के बीच प्रारंभ हुए अनेक आंदोलनों में से केवल संघ ही ऐसा संगठन रहा जो बिना टूटे निरंतर आगे बढ़ता रहा। यही उसकी सबसे बड़ी शक्ति रही। फिल्म की टैगलाइन ‘ना रुके, ना थके, ना झुके’ इसी भाव को दर्शाती है।”

फिल्म के सह-निर्माता आशीष तिवारी हैं। अनिल डी अग्रवाल की परिकल्पना पर आधारित और आशीष मॉल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसे एडीए 360 डिग्री एलएलपी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

अमेज़न में 16,000 कर्मचारियों की छंटनी, भारत में भी सैकड़ों प्रभावित

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू परिवारों का होगा पुनर्वसन

आसाम के सात जिलों में 64 लाख घुसपैठिए, जनसांख्यिकी में बड़े बदलाव का दावा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें