28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकांदिवली में फर्जी टीका लगवाने वाली महिला को हुआ कोरोना, इलाज जारी

कांदिवली में फर्जी टीका लगवाने वाली महिला को हुआ कोरोना, इलाज जारी

Google News Follow
मुंबई। मुंबई के कांदिवली में फर्जी टीकाकरण शिविर में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों में से एक महिला को कोरोना हो गया है।अब महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फर्जी टीकाकरण शिविर में कोरोना वैक्सीन की खुराक लेने वाले 390 लोगों का दावा था कि उन्‍हें टीका लगने के बाद उनकी जानकारी कोविन एप पर नहीं मिली।
इस महिला का नाम जैना सांघवी है। वह उन 390 लोगों में शामिल है, जिन्‍हें हीरानंदानी हेरिटेज हाउसिंग सोसाइटी में कुछ लोगों द्वारा लगाए गए फर्जी कोरोना टीकाकरण केंद्र में वैक्‍सीन की डोज लगाई गई थी। इन लोगों का दावा था कि वह एक प्राइवेट अस्‍पताल से हैं और वहां टीकाकरण कैंप लगाए हैं। सभी 390 लोगों का दावा था कि उन्‍हें टीका लगने के बाद उनकी जानकारी कोविन एप पर नहीं मिली। साथ ही उन्‍हें तीन अलग-अलग अस्‍पतालों के नाम पर सर्टिफिकेट जारी किए गए। उन्‍होंने इस बात की भी आशंका जताई थी कि उन्‍हें लगाई गई कोरोना वैक्‍सीन नकली थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैना सांघवी ने कहा, ‘ मेरा अस्‍पताल का बिल पहले से ही काफी अधिक है। साथ ही रेमडेसिविर का इंजेक्‍शन भी काफी महंगा है। आर्थिक तनाव के अलावा मुझे भावनात्‍मक तनाव भी है। क्‍योंकि मैं अपनी छह साल की बेटी को अपने मां-बाप के पास नालासोपारा में छोड़कर आई हूं ।उसे भी जुखाम है, इससे मेरी चिंता और बढ़ गई है। इसके साथ ही उसका ऑनलाइन स्‍कूल चल रहा है और उसकी परीक्षा होने वाली है। मुझे ऐसे समय उसके साथ ना होने के कारण काफी खराब लग रहा है’।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें