29.3 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटसमाज के सभी वर्गों को सशक्त करने वाला है यह बजट

समाज के सभी वर्गों को सशक्त करने वाला है यह बजट

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले की प्रतिक्रिया   

Google News Follow

किसान, युवा, उद्यमी, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला सहित सभी वर्गों को सशक्त करते हुए देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सही कदम उठाने वाला बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मैं बधाई देता हूं। मोदीजी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ वाले मंत्र को आगे ले जाने और भारत को विकसित देश बनाने के मार्ग को प्रशस्त करने वाला यह बजट है। यह  प्रतिक्रिया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का बजट अंत्योदय की अवधारणा के अनुसार समाज के आखिरी व्यक्ति की चिंता करने वाला है। इसके साथ ही किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ देकर सक्षम बनाने वाला है। मध्यम वर्ग की उम्मीदों का ख्याल रखने के साथ ही बुनियादी सुविधा और उद्योगों को गति देते हुए बड़े पैमाने पर रोजगार निर्माण के सृजन का उपाय करने वाला यह बजट है। सप्तर्षि अवधारणा में परिकल्पित समावेशी विकास, बुनियादी सुविधा व निवेश, युवा शक्ति का विकास, आर्थिक क्षेत्र का विकास और पर्यावरण रक्षण का विचार इस बजट में किया गया है। सामान्य व्यक्ति को साथ में लेकर आने वाले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने के लिए आवश्यक उपाय इसमें किये गये हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा वर्ष 2016-17 के पहले गन्ना उत्पादक किसानों को भुगतान किये गये पैसे को खर्च मानने का बजट का प्रवाधान महाराष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें आयकर में बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। सहकारिता क्षेत्र को मदद करने वाले इस प्रावधान के लिए हम केंद्रीय सहकार मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हैं। प्राथमिक कृषि समितियों को अधिक रियायतें देने का निर्णय भी महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें 

महाराष्ट्र के एमटीडीसी गेस्ट हाउस में मिलेंगे ये लजीज व्यंजन      

बजट 2023: बजट में क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा?

​शिक्षा बजट 2023: शिक्षा मंत्रालय हुआ मालामाल​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें