पत्रकार विकास परिषद, मुंबई की ओर से वसई तालुका कार्यालय में दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मराठी और हिंदी पत्रकारिता जगत के दो सम्मानित एवं लोकप्रिय पत्रकारों, स्वर्गीय विजय शंकर राजभर तथा स्वर्गीय दिव्या बागी नरेंद्र सेठ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोनों वरिष्ठ पत्रकारों का 1 जून 2026 को अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था, जिससे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई।
शोक सभा के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने दोनों दिवंगत पत्रकारों के व्यक्तित्व, उनके सामाजिक सरोकारों और पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय विजय शंकर राजभर और स्वर्गीय दिव्या बागी नरेंद्र सेठ ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
सभा में पत्रकार विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष अजय महेश्वरी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सी.आर. सरोज, वसई तालुका अध्यक्ष शाबीर खान, वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. उपाध्याय, किशन देव गुप्ता, कमलेश द्विवेदी, रज्जाक सैयद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट बना भारत-स्लोवाकिया सांस्कृतिक संबंधों की मिसाल!



