32 C
Mumbai
Wednesday, December 10, 2025
होमन्यूज़ अपडेटBMC में BJP का महापौर बनने से खत्म होगा भ्रष्टाचारः राजहंस सिंह

BMC में BJP का महापौर बनने से खत्म होगा भ्रष्टाचारः राजहंस सिंह

वाकोला में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की चौपाल

Google News Follow

Related

उत्तर भारतीय मोर्चा भाजपा कालीना विधानसभा की तरफ से सांताक्रुज पूर्व के वाकोला स्थित शिवकृपा हाल में उत्तर भारतीय चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक राजहंस सिंह ने शिवसेना के कहा कि आगामी महानगरपालिका चुनाव में शिवसेना के भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से शिवसेना बीएमसी की सत्ता पर काबिज है पर सड़कों की हालत देख कर बीएमसी में शिवसेना के भ्रष्टाचार का अंदाजा लगाया जा सकता है। विधायक सिंह ने कहा कि मुंबई मनपा का भ्रष्टाचार तभी समाप्त हो सकता है जब बीएमसी में  भाजपा का महापौर बैठे। इस लिए इस बार उत्तर भारतीय समाज सहित सभी मुंबईकरों ने तय कर लिया है कि मुंबई मनपा में करप्शन खत्म करने भाजपा को सत्ता सौंपनी है।

इस मौके पर मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह ने मोदी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का विकास कर रहे हैं, उसी तरह उनके मार्गदर्शन मुंबई का विकास होगा। सिंह ने कहा कि भाजपा ने दिखाया है कि सरकारी कामकाज में कैसे भ्रष्टाचार खत्म किया जा सकता है। आज पूरी दुनिया में मोदी जी के कामकाज की तारीफ होती है।

मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि पहली बारिश में ही मुंबई की की सड़कें तालाब बन गई हैं। उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर पेयजल तक के लिए लोग परेशान हैं। पर अब लोगों की परेशान  खत्म होने वाली है। मुंबई मनपा में भाजपा की सत्ता आने के बाद लोग एक नई मुबंई देखेेंगे। कार्यक्रम  प्रस्तावना वीरेंद्र सिंह ने पेश किया। इस मौके पर उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, भाजपा कालिना विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष चंदू मोरे, भाजपा वार्ड अध्यक्ष प्रकाश गुरव, संजय सिंह बबलू आदि मौजूद थे।

 ये भी पढ़ें

औरंगाबाद का नया नाम छत्रपति संभाजी नगर

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट,पुलिस ड्रोन से रख रही नजर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,692फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें