29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशादी समारोह में साथ दिखे विजय जोसेफ और त्रिशा, वीडियो सोशल मीडिया...

शादी समारोह में साथ दिखे विजय जोसेफ और त्रिशा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Google News Follow

तमिल फिल्म अभिनेता विजय जोसेफ और अभिनेत्री त्रिषा कृष्णन हाल ही में चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में साथ नजर आए। यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति है, जब  विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने उनके खिलाफ तलाक की याचिका दायर की है, जिसमें विजय ओर विवाहेतर संबंधो के आरोप लगाए गए थे। दोनों के साथ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विजय और त्रिशा ने निर्माता कलपती सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के विवाह समारोह के रिसेप्शन में हिस्सा लिया। कलपथी परिवार फिल्म निर्माण और वितरण के क्षेत्र में सक्रिय माना जाता है। वायरल वीडियो में विजय पारंपरिक परिधान में हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए कार से उतरते दिखाई देते हैं, जबकि त्रिशा उनके पीछे चलते हुए नजर आती हैं। यह सार्वजनिक उपस्थिति ऐसे समय पर सामने आई है जब विजय और उनकी पत्नी के बीच तलाक का मामला चर्चा में है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 फरवरी को सामने आई याचिका में विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने चेंगलपट्टू जिला न्यायालय में तलाक की मांग की है। दिसंबर 2025 में दाखिल इस याचिका में उन्होंने विवाह समाप्त करने के लिए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका में संगीता ने विजय पर विवाहेतर संबंध, मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और परित्याग जैसे आरोप लगाए हैं। उन्होंने अदालत से पूरे मामले की सुनवाई ‘इन-कैमरा’ करने का अनुरोध भी किया है, ताकि परिवार को अतिरिक्त तनाव और सार्वजनिक चर्चा से बचाया जा सके।

याचिका में कहा गया है कि विवाह अपरिवर्तनीय रूप से टूट चुका है और सार्वजनिक बहस से अतिरिक्त अपमान और मानसिक पीड़ा हो सकती है। संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि वर्ष 2021 के बाद से विजय भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो गए थे और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते रहे।

उन्होंने दावा किया कि अभिनेता ने उन्हें कंस्ट्रक्टिव डेजर्शन की स्थिति में धकेल दिया, जिसके कारण वह एक ही घर में रहते हुए भी अलग रहने को मजबूर हो गईं। याचिका में यह भी कहा गया कि विजय का एक महिला अभिनेत्री के साथ “खुला संबंध” उनके परिवार के लिए तनाव का कारण बना।

संगीता ने अदालत में कहा कि इस पूरे विवाद का असर उनके बच्चों Jason Sanjay और Divya Saasha पर भी पड़ा है। उनके अनुसार, इस स्थिति के कारण बच्चों को अपने मित्रों के बीच असहजता और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया कि अगस्त 2024 से फरवरी 2025 के बीच उन्होंने विजय के साथ कई बार बातचीत और नोटिस के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश की थी।

विजय और संगीता का विवाह 1998 में यूनाइटेड किंगडम में हुआ था, जिसके बाद 1999 में भारत में भी पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी समारोह आयोजित किया गया था।

तलाक की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक और चर्चा शुरू हो गई। कुछ प्रशंसकों ने दावा किया कि विजय के बेटे जेसन संजय इंस्टाग्राम पर अपने पिता को फॉलो नहीं कर रहे हैं। कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि वह अभिनेता विजय सेतुपती समेत कुछ अन्य लोगों को फॉलो कर रहे हैं, लेकिन विजय को नहीं।

हालांकि, कुछ प्रशंसकों का कहना है कि जेसन संजय पहले से ही अपने पिता और उनकी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्त्री कलगम को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते थे। इस बीच, जेसन संजय अपने निर्देशन की पहली फिल्म सिग्मा में व्यस्त हैं, जिसमें अभिनेता संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

दुबई मोबाइल फोन पर मिसाइल हमले की चेतावनी जारी

होली के दौरान महिला पर गिरा गुब्बारा मुसलमानों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

मुंबई उच्च न्यायालय: हवाई अड्डे के पास नमाज़ के लिए जगह के मांग की याचिका खारिज

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें