29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटहम तो चले...मुंबई-दिल्ली लौट रहे मजदूर,कंपनियां भेज रही ट्रेन का टिकट

हम तो चले…मुंबई-दिल्ली लौट रहे मजदूर,कंपनियां भेज रही ट्रेन का टिकट

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई/दिल्ली/मुजफ्फरपुर। लॉकडाउन में घर आये मजदूर फिर से काम की तलाश में दिल्ली-मुंबई वापस लौटने लगे हैं। उत्तर बिहार के अन्य जिलों में रहने वाले कुछ मजदूरों को उनके फैक्टरी मालिक की ओर से ट्रेन का टिकट भी भेजा जा रहा है। अब रोजाना बड़ी संख्या में मजदूर मुंबई, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए रवाना हो रहे हैं। इस वजह से ट्रेनों में वेटिंग अचानक 100 के पार जा चुकी है। एक हफ्ते पहले तक जयनगर से लोकमान्य तिलक जाने वाली पवन एक्सप्रेस में आसानी से टिकट मिल जा रही थी, इन दिनों मिनटों में सीटें फुल हो जा रही हैं, ट्रेन की टिकट के लिए लोग रात को ही लाइन में लग कर सुबह में तत्काल टिकट ले रहे हैं।

मुजफ्फरपुर जंक्शन से रोजाना मजदूर रवाना हो रहे हैं। सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण सहित अन्य जिलों के मजदूर ट्रेन पकड़ने जंक्शन आ रहे हैं। कई मजदूरों को जाने से लेकर रहने का खर्च भी कंपनियों के मालिक देने के लिए तैयार हैं। कंपनी की ओर से कई जिलों में एक-एक स्टाफ को भी भेजा गया है। कोरोना की वजह से ट्रेनें कम चल रही हैं। इन ट्रेनों में भी सीट मिलनी मुश्किल हो रही है। परदेश से घर लौटे प्रवासी श्रमिक काम के लिए लौटने लगे हैं। भागलपुर से रोज खुलनेवाली विक्रमशिला एक्सप्रेस व कामख्या-दिल्ली स्पेशल ट्रेन लंबी वेटिंग है। मालदा-दिल्ली स्पेशन ट्रेन तीन जून तक फुल है। आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन में वेटिंग बढ़ती जा रही है, प्रवासी श्रमिकों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रही है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,271फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें