पश्चिम रेलवे पर ट्रैक, सिग्नलिंग तथा ओवरहेड उपकरणों के रखरखाव कार्य हेतु शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि अर्थात 31 अक्टूबर/01 नवंबर, 2026 की रात्रि में बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा।
यह जम्बो ब्लॉक अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर 31 अक्टूबर, 2026 को 23:30 बजे से 01 नवंबर, 2026 को 04:30 बजे तक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान विरार/वसई रोड एवं बोरीवली के बीच चलने वाली सभी फास्ट लाइन उपनगरीय ट्रेनें स्लो लाइनों पर परिचालित की जाएंगी।
ब्लॉक के कारण कुछ अप एवं डाउन उपनगरीय सेवाएं निरस्त रहेंगी। निरस्त की गई ट्रेनों की सूची उपनगरीय खंड के स्टेशन मास्टर कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। रविवार, 01 नवंबर, 2026 को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर दिवसकालीन ब्लॉक नहीं लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
