34 C
Mumbai
Thursday, October 1, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपश्चिम रेलवे ने बच्चों के लिए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की!

पश्चिम रेलवे ने बच्चों के लिए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की!

चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Google News Follow

Related

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) की कार्यकारी समिति ने पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों के बच्चों के लिए 13 सितंबर 2026 को निबंध प्रतियोगिता तथा 20 सितंबर 2026 को ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निबंध तथा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में एक ही दिन आयोजित की गईं। दोनों प्रतियोगिताओं को बच्चों का शानदार प्रतिसाद मिला। बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया।

WRWWO की कार्यकारी समिति के सदस्यों ने बच्चों की भागीदारी और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सभी बच्चों को प्रशस्ति स्वरूप स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई।

यह पहल रेलवे कर्मचारियों के बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के प्रति WRWWO की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें-

फ़िलिस्तीन के सपोर्ट में पतंग उड़ाने वाली लड़की के घर ATS ने छापा मारा

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इतिहास रचा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,151फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें