28 C
Mumbai
Friday, August 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपश्चिम रेलवे ने बांद्रा–जयपुर स्पेशल ट्रेन को किया नियमित, 27 अगस्त से...

पश्चिम रेलवे ने बांद्रा–जयपुर स्पेशल ट्रेन को किया नियमित, 27 अगस्त से संचालन शुरू!

वहीं, ट्रेन संख्या 19723 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को जयपुर से रात 8:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

Google News Follow

Related

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बांद्रा टर्मिनस से जयपुर के बीच नियमित रेल संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 09724/09723 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल को नियमित कर दिया है। अब यह ट्रेन संशोधित संख्या 19724/19723 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 19724 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसकी नियमित सेवा 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 19723 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को जयपुर से रात 8:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसकी नियमित सेवा 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

दोनों दिशाओं में ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में यात्रियों के लिए फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच उपलब्ध होंगे।

09724 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर स्पेशल में पहले से आरक्षण करा चुके यात्रियों को समय में हुए बदलाव का विशेष ध्यान रखना होगा। नियमित होने के बाद ट्रेन संख्या 19724 बांद्रा टर्मिनस से अपने पुराने समय सुबह 9:30 बजे के बजाय 55 मिनट पहले सुबह 8:35 बजे रवाना होगी।

ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी यात्री भारतीय रेलवे की ट्रेन इन्क्वायरी वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

अरुणाचल में चीन की हरकतों पर BJP के केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

POP गणेश मूर्तियों को लेकर हाई कोर्ट से बड़ी राहत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,643फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें