27.9 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआखिर कब शुरू होगी Mumbai लोकल? कहीं तीसरी लहर का डर तो...

आखिर कब शुरू होगी Mumbai लोकल? कहीं तीसरी लहर का डर तो नहीं,महापौर ने बताई ये वजह

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने पांच चरणों में राज्य के इलाकों को विभाजित किया हुआ है, जिसके तहत पहले चरण में आने वाले जिलों, शहरों और पालिकाओं में सभी तरह की छूट दिए जाने की बात है. पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से कम होने और ऑक्सीजन बेड भी 25 प्रतिशत से कम भरे होने की शर्तों को पूरा करते हुए फिलहाल मुंबई पहले चरण में है। बीएमसी ने मुंबई में तीसरे चरण के नियमों और प्रतिबंधों को कायम रखा है, आम यात्रियों के लिए मुंबई लोकल शुरू करने में रुकावटें क्या हैं? महापौर किशोरी पेडणेकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद आम यात्रियों के लिए लोकल शुरू करने पर विचार करना ही पड़ेगा,पर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला कोई भी निर्णय महापालिका और राज्य सरकार नहीं लेने वाली है।

मेयर किशोरी पेडणेकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज भी मुंबई में 500-600 नए केस सामने आ रहे हैं, कोरोना मरीजों की संख्या में और कमी होना जरूरी है, धारावी में पिछले कुछ दिनों से एक भी नया केस सामने नहीं आ रहा है. वरली में कल सिर्फ एक नया केस सामने आया, इससे पता चलता है कि मुंबई में संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर का डर जताते हुए मुंबई की किशोरी पेडणेकर ने कहा कि तीसरी लहर आई तो वो भयंकर होगी. कोरोनावायरस का स्वरूप लगातार बदल रहा है. इसलिए सबको अपने परिवार का ध्यान रखना होगा. अगर नागरिकों ने कोरोना से जुड़े नियमों का सही तरह से पालन किया तो जिस तरह से हमने दूसरी लहर पर जीत हासिल की, उसी तरह तीसरी लहर आई तो उस पर भी हम जल्द कंट्रोल हासिल कर लेंगे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें