29.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअहिल्याबाई होलकर से की थी ममता बनर्जी की तुलना,अब संजय राऊत को...

अहिल्याबाई होलकर से की थी ममता बनर्जी की तुलना,अब संजय राऊत को किसने फटकारा?

Google News Follow

मुंबई। पीएम मोदी को बार-बार निशाना बनाने वाले शिवसेना सांसद संजय राऊत को इस बार मुंह की खानी पड़ी है। शिवसेना के मुखपत्र में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर से करने पर होलकर के वारिश भूषणसिंह राजे ने जमकर फटकार लगाई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में राजे ने कहा कि राजनीतिक रंजिश के चलते अपने विरोधियों पर अत्याचार करने वाली नेता की तुलना अहिल्याबाई जैसी महाम आत्मा से कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए एक-दूसरे पर खुशी से किचड़ उछालिए।

लेकिन यदि राष्ट्र पुरुषों से तुलना कोई वर्तमान नेताओं से कर रहा होगा तो इसको बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। राजे ने कहा कि राऊत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के साप्ताहिक स्तंभ में जिस प्रकार से बनर्जी की तुलना अहिल्याबाई से की है उससे उनके वैचारिक स्तर का पता चलता है। इससे पहले बीते रविवार को राऊत ने सामना में बनर्जी की तुलना अहिल्याबाई से करते हुए उन्होंने लिखा था कि बनर्जी की विधानसभा चुनाव की लड़ाई की तुलना अहिल्याबाई की लड़ाई से करनी पड़ेगी। होलकर की गद्दी का वारिस नहीं होने के कारण अहिल्याबाई ने खुद राजपाट अपने हाथ में लिया था। अहिल्याबाई के सामने कोई टिक नहीं सका था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें