29 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमदेश दुनियाचीन के मुस्लिमों के लिए बुरी खबर,जानिए ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक की रिपोर्ट...

चीन के मुस्लिमों के लिए बुरी खबर,जानिए ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक की रिपोर्ट में क्या है?

Google News Follow

Related

बीजिंग। चीन सरकार का उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार जग जाहिर है। इस बीच यह खबर चीनी सरकार की चूल्हे हिला सकती है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में 2017 और 2019 के बीच जन्म दर बेतहाशा कमी आई है। इस रिपोर्ट लोगों का ध्यान इसलिए भी जा रहा है कि हाल के इतिहास में किसी भी क्षेत्र में जन्म दर में  इतनी अधिक गिरावट दर्ज नहीं की गई है।
ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक ‘ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, उन इलाकों में 48.74 प्रतिशत की गिरावट आई है जहां उइगर, कजाख और अन्य बड़े मुस्लिम जातीय अल्पसंख्यक रहते हैं। यह रिपोर्ट चीनी सरकार के लगभग एक दशक के आंकड़ों पर आधार  बना कर तैयार की गई है। देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक क्षेत्र में 2017 और 2018 के बीच भी जन्म दर 43.7 प्रतिशत कम हुई है और 1 लाख 60 हजार बच्चों का ही जन्म हुआ। एसपीआई के शोधकर्ता और रिपोर्ट के सह-लेखक नाथन रसर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने जब से वैश्विक जन्म आंकड़ों का संग्रह शुरू किया है तब से 71 वर्षों में जन्म दर में यह गिरावट अभूतपूर्व है। इसने सीरियाई गृहयुद्ध और रवांडा तथा कोलंबिया में नरसंहार के दौरान जन्म दर में आई गिरावट को भी पीछे छोड़ दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय और शिनजियांग सरकार ने अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,185फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें