27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअब्दुल सत्तार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन 

अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन 

 बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने सत्तार को नोटिस जारी किया था 

Google News Follow
महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को धरना दिया और कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। विधानसभा में विपक्ष के नेता अजीत पवार के अलावा छगन भुजबल, रोहित पवार और भास्कर जाधव सहित विपक्षी दलों के अन्य विधायकों ने सत्तार के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन के बाहर नारेबाजी की। वे सोमवार से मंत्री को हटाने की मांग उठा रहे हैं।

 बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने पिछले हफ्ते सत्तार को एक नोटिस जारी किया था, जिन्होंने दीवानी अदालत के आदेश के विरुद्ध सार्वजनिक ‘गायरान’ (पशुओं के चरने के लिए जमीन) के लिए आरक्षित भूमि के कब्जे को एक निजी व्यक्ति के पक्ष में ‘नियमित’ करने का आदेश दिया था। बुधवार को हाथों में संतरा लेकर विपक्षी सदस्यों ने धान किसानों के लिए बोनस की भी मांग की। संतरा उत्पादन के लिए प्रख्यात नागपुर में वर्तमान में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है।

ये भी पढ़ें 

भारत के लिए 40 दिन अहम, जनवरी में आ सकती है कोरोना की नई लहर 

लोकायुक्त जांच के दायरे में आए मुख्यमंत्री

मुश्किल में ‘अलीबाबा’: शीजान ने मिस्ट्री गर्लफ्रेंड की चैट क्यों की डिलीट?    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें