31 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र: पुणे में जीका वायरस से महिला संक्रमित, केंद्र ने भेजी हाई...

महाराष्ट्र: पुणे में जीका वायरस से महिला संक्रमित, केंद्र ने भेजी हाई लेवल टीम

पुरंदर क्षेत्र की 50 साल की महिला में जीका वायरस मिलने की पुष्टि

Google News Follow

Related

मुंबई/नई दिल्ली। कोरोना के बाद अब महाराष्ट्र में जीका वायरस ने बड़ा दी है। महाराष्ट्र के पुणे में मिले जीका वायरस का पहला केस मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब एक हाई लेवल टीम भेजा है। कर्नाटक के बाद अब महाराष्ट्र में भी यह वायरस पैर फैला रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हाल में पुणे जिले में जीका वायरस का एक मामला सामने आया है। तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम में क्षेत्रीय निदेशक, पुणे के कार्यालय से एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान (एनआईएमआर), आईसीएमआर, नई दिल्ली से एक कीट विज्ञानी (एंटोमोलॉजिस्ट) शामिल हैं।
बयान के अनुसार टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेगी, जमीनी हालात का जायजा लेगी और आकलन करेगी कि क्या जीका प्रबंधन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्य योजना लागू की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह टीम राज्य में जीका वायरस के मामलों के प्रबंधन के लिए आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी सिफारिश करेगी।
बता दें कि पुणे के पुरंदर क्षेत्र की 50 साल की महिला में जीका वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र से पहले इस साल सिर्फ केरल में ही जीका के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक महिला पुणे की पुरंदर तहसील के बेलसर गांव की रहने वाली है। उसे जुलाई की शुरुआत में बुखार आया था।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें