29 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमन्यूज़ अपडेटयोगी से मिले वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष अजय बंगा, योजनाओं की दिल खोलकर...

योगी से मिले वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष अजय बंगा, योजनाओं की दिल खोलकर सराहना!

यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नीति को निवेशकों के लिए आकर्षक बताया।

Google News Follow

वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष अजय बंगा शुक्रवार को अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं, कानून व्यवस्था में हुए सुधार, और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हो रही प्रगति की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के दौरान अजय बंगा ने कहा कि “यूपी में मेरा ससुराल है और 12 साल बाद यहां आकर हर क्षेत्र में बदलाव देख रहा हूं।” उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि “योगी आदित्यनाथ में विजन, दृढ़ता और ऊर्जा है।”

अजय बंगा ने उत्तर प्रदेश के विकास को भारत के वैश्विक मंच पर उभरते राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बताते हुए कहा कि इससे निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार हुआ है। उन्होंने यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नीति को निवेशकों के लिए आकर्षक बताया।

कृषि क्षेत्र पर चर्चा करते हुए बंगा ने छोटे किसानों को “राज्य की सबसे बड़ी ताकत” बताया और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसान जमीन बेचकर नहीं, बल्कि नवाचार आधारित खेती के माध्यम से समृद्ध बन सकते हैं।

पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने यूपी में धार्मिक, सांस्कृतिक और ईको-टूरिज्म की क्षमताओं को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के खानपान, शिल्प और एमएसएमई क्षेत्र की सराहना की।

वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष ने राज्य सरकार की “रेडिमेड मील फॉर मदर” योजना को मातृ स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट, हेल्थकेयर और शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को भी सराहा।

इस भेंट के दौरान वर्ल्ड बैंक के उपाध्यक्ष आगस्ते तानो कौमे, कंट्री डायरेक्टर जॉन और मार्क भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ल्ड बैंक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

यह भी पढ़ें:

राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ:”राष्ट्रीय संकट की घड़ी में संपूर्ण देश सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़ा”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें