26 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMumbai: कर सकेंगे लोकल ट्रेन में सफर,इस दिन से मिल सकती है...

Mumbai: कर सकेंगे लोकल ट्रेन में सफर,इस दिन से मिल सकती है छूट,पर…

Google News Follow

मुंबई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर राज्य में पहले के मुकाबले कम होता दिख रहा है, लेकिन वैज्ञानिकों ने देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की बात भी कही है, ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने पिछले दिनों में अनलॉक के नियमों कों सख्त कर दिया था, गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने टास्क फोर्स के साथ राज्य में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को लेकर मीटिंग की, इस मीटिंग के बाद अब राज्य में लगी पांबदियों पर थोड़ी छूट मिलने की उम्मीद है। मीटिंग में डॉक्टरों ने सलाह दी है कि 15 अगस्त तक अभी कोरोना की स्थिति को देखा जाए।

अगर केस नहीं बढ़ते हैं तो उसके बाद ही धीरे धीरे छूट दी जाए। वहीं लोकल ट्रेन को लेकर भी मीटिंग में चर्चा हुई. जल्द ही वैक्सीन के दोनो डोज लेने वालों को लोकल में यात्रा करने की इजाजत सरकार दे सकती है। मॉल और दुकानों में भी थोड़ी राहत दी जाएगी, लेकिन यहां भी कर्मचारी के वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद ही काम करने की इजाजत दी जाएगी। 18 जुलाई से से 24 जुलाई के बीच सांगली में एक्टिव कोरोना पॉजिटिविटी रेट 9.1 प्रतिशत रहा. इसके ठीक बाद सातारा में 8.2 प्रतिशत, सिंधुदुर्ग में 8 प्रतिशत, पुणे में 7.4 प्रतिशत, कोल्हापुर में 6.3 प्रतिशत, अहमदनगर में 6.2 प्रतिशत, बीड में 5.8प्रतिशत, सोलापुर में 5 प्रतिशत और रत्नागिरि में 4.7 प्रतिशत है और मुंबई में यह दर 2.3 प्रतिशत रही।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें