28.7 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटचुनाव प्रचार के साथ बढ़ेगी गर्मी, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी...

चुनाव प्रचार के साथ बढ़ेगी गर्मी, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी !

Google News Follow

महाराष्ट्र में पहले दो चरणों के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू हो चुका है| वहीं, मार्च माह की भीषण गर्मी का अहसास होने लगा है। जैसे-जैसे चुनाव प्रचार का पारा बढ़ने वाला है, वैसे-वैसे गर्मी का पारा भी बढ़ने वाला है| भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि इस साल देश के छह राज्यों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक तापमान रहेगा। इस वर्ष अप्रैल से जून के तीन महीनों के दौरान तापमान अधिक रहेगा। साथ ही इस साल तीन महीने में 20 दिन लू चलने की भी संभावना है|

इन जगहों पर ज्यादा तापमान: आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन महीनों में देश के छह राज्यों में ज्यादा तापमान रहेगा| इसमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। अगले हफ्ते महाराष्ट्र में तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. अप्रैल-जून के दौरान भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में लू सामान्य से अधिक रहेगी,यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने दी|

महाराष्ट्र में चुनाव और तापमान: महाराष्ट्र में 19 और 26 अप्रैल को विदर्भ और मराठवाड़ा में वोटिंग होगी| अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ जायेगा| राज्य में तीसरे चरण में 7 मई को पश्चिमी महाराष्ट्र के कोंकण में मतदान होगा| चौथे चरण में मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र में 13 मई को वोटिंग होगी| उत्तर महाराष्ट्र मुंबई में पांचवां चरण 20 मई को है| चुनाव के दौरान इन क्षेत्रों में औसत से अधिक तापमान रहेगा।

नागरिक सावधान: देश में पड़ेगी भीषण गर्मी! लोकसभा चुनाव 2024 होने के कारण नागरिकों को अधिक सावधान रहना चाहिए। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं|

यह भी पढ़ें-

Gyanvapi Case:​ ​ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद समर्थकों को ​दिया झटका​​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें