29.5 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियापटना​ के चंपारण और मोतिहारी में पीएम​ मोदी का तूफानी दौरा, रैली...

पटना​ के चंपारण और मोतिहारी में पीएम​ मोदी का तूफानी दौरा, रैली में उमड़ा जनसैलाब!

Google News Follow
​लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना दौरे थे| इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सुशील मोदी के परिजनों से मुलाकात की| और वे पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे| वहां पर प्रधानमंत्री पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया| और फिर रात्रि में राजभवन में विश्राम किया|

प्रधानमंत्री मोदी ने ​चंपारण ​जनसभा को संबोधित करने से पहले वहां की जनता को भोजपुरी में प्रणाम किया। ​इसके बाद वे विपक्ष पर जमकर हमला किया| पीएम मोदी ने कहा कि पांचवे चरण के चुनाव में इंडी गठबंधन पूरी तरह ​हार​​ चुका है। ​​मोदी ने कहा कि जनता का माय-बाप समझने वालों को ​देश​ की जनता ने ऐसी करारी हार देगी कि दुनिया देखते रह जाएगी।​ कांग्रेस और राजद जैसे दलों पर जनता जोर का प्रहार कर रही है।

​इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चार जून को इंडी गठबंधन के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा। यह प्रहार होगा देश में भ्रष्टाचार पर। यह प्रहार तुष्टिकारण की राजनीति पर, टुकड़े-टुकड़े गैंग पर, समाज को लड़ाने वाली गंदी सोच पर, सनातन को गाली देने वाले विकृत मानसिकता, महिला विरोधी मानसिकता वाले लोगों पर होगा। ​
​बिहार की जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने तय किया है कि गरीब के घर का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। रात को जब बच्चे भूखे पेट सोते हैं तो उस मां पर क्या बीतती है, इसका मुझे पता है। इसलिए मोदी गरीब को मुफ्त राशन देता है और देता ही रहेगा। यह कहते हैं मोदी गरीबों को पक्के घर और मुफ्त इलाज की सुविधा क्यों दे रहा है।
​प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी हर मां और बहन की पीड़ा समझता है। इसलिए मोदी ने तय किया कि अब किसी मां को दर्द छिपाने की जरूरत नहीं है। तुम्हारा बेटा अस्पताल में बैठा है। तुम्हारी बीमारी का खर्च यह तुम्हारा बेटा उठाएगा। मोदी गरीब की सेवा के लिए ही पैदा हुआ है। मोदी गरीब के लिए ही तो काम करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं, उन्हें पता नहीं होता मेहनत क्या होती है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है। उधर, यूपी का शहजादा कहता है कि मोदी की आखिरी जीवन बनारस में। इन लोगों के पास मोदी को गाली देने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।​ विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंडी वालों की इच्छा से देश नहीं चलता। ​उनकी​ आंखों में भले ही मोदी खटकता हो लेकिन देश ​के​ हर दिल में मोदी है।

 
​प्रधानमंत्री​ ने ​कहा कि गरीब व लाचार बेवस जनता से क्या लेना देना ये लोग महलों के रहने ​वाले हैं उन्होंने कहा कि गरीब की पूछ तब शुरू हुई जब गरीब का यह बेटा प्रधानसेवक के रूप में आपकी सेवा में खपने लगा। पिछले 10 साल में मोदी का बहुत समय पिछली सरकार के गड्ढे भरने में लगा है। पिछले 10 साल में जो काम हुए, वो अब अगले पांच में होगा। यह मोदी की गारंटी है।

​इसके​ प्रधानमंत्री मोतिहारी की जनसभा को संबोधित ​किये​। ​वहां​ एनडीए के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने बापू की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया। ​इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल, जदयू प्रत्याशी लवली आनंद और सुनील कुमार ने भी ​प्रधानमंत्री​ का स्वागत किया। राधामोहन सिंह ने ​जनता से वोट मांगते हुए कहा कि कमल ​चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर पीएम मोदी को मजबूत बनाइए।​

 
यह भी पढ़ें-

LS 2024: पांचवें चरण में सायं 5.00 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें