पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले चरण की 152 सीटों में से 110 से अधिक सीटें जीत सकती है और दूसरे चरण के बाद राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में होगी।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा,“भाजपा की बंगाल यूनिट ने अपना असेसमेंट कर लिया है। इसके आधार पर, मैं कह सकता हूं कि 152 सीटों में से भाजपा के 110 से ज़्यादा जीतने की संभावना है। दूसरे फ़ेज़ को भी ध्यान में रखें तो भाजपा बंगाल में सरकार बनाने के लिए तैयार है।” उन्होंने पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान का भी उल्लेख किया। इस चरण में लगभग 92.9 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे अधिक बताया जा रहा है।
चुनाव आयोग की व्यवस्था की सराहना करते हुए शाह ने कहा,“चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रक्रिया में कोई धांधली न हो, इसके लिए बहुत अच्छे इंतज़ाम किए हैं। पुराने चुनावों को भूल जाइए, बंगाल के अच्छे भविष्य के लिए वोट दीजिए और BJP की सरकार बनाइए।”.
Addressing a Press Conference in Kolkata.
কলকাতায় সংবাদ মাধ্যমকে সম্বোধন করছি।#BanglaBolcheBJPJitche https://t.co/QSlggQ5Zjs
— Amit Shah (@AmitShah) April 24, 2026
दूसरे चरण के मतदान से पहले उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बिना किसी डर के अपनी इच्छा के अनुसार मतदान करें। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को प्रस्तावित है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी द्वारा उठाए गए बाहरी बनाम स्थानीय मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर राज्य का मुख्यमंत्री बंगाल का ही होगा।
उन्होंने कहा,“मैं दीदी को बताना चाहता हूं, बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कोई ऐसा होगा जो बंगाल में पैदा हुआ हो, बंगाली मीडियम में पढ़ा हो और बंगाली बोल सके। बस एक बात है कि आपका भतीजा वहां नहीं होगा, मुख्यमंत्री कोई भाजपा का कार्यकर्ता होगा।”
यह भी पढ़ें:
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों राज्यों में अब तक का सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत दर्ज
27 अप्रैल को हस्ताक्षरित होगा भारत–न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल, चेहरे के जलने से सर्जरी की जरूरत



