30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटफाल्टा में EVM से छेड़छाड़; भाजपा के बटन पर लगाई थी टेप

फाल्टा में EVM से छेड़छाड़; भाजपा के बटन पर लगाई थी टेप

भाजपा ने की पुनर्मतदान की मांग

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट मतदान से ठीक पहले और मतदान के दिन एक बड़े विवाद का केंद्र बन गई है। यह सीट डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जिसका प्रतिनिधित्व अभिषेक बैनर्जी के पास हैं। यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा के बीच टकराव के बाद पहले ही माहौल तनावपूर्ण था। वहीं कथित तौर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में भाजपा के बटन के सामने टेप लगाई पायी गई है।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गड़बड़ी और छेड़छाड़ के आरोप सामने आए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर मतदाताओं को उनके पक्ष में वोट डालने से रोकने की कोशिश की।

पांडा के अनुसार, कई मतदान केंद्रों पर उनके नाम और चुनाव चिन्ह के सामने EVM का बटन काम नहीं कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि यह बटन जानबूझकर जाम किया गया ताकि मतदाता उनके पक्ष में वोट न डाल सकें। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें कथित तौर पर BJP और CPM उम्मीदवारों के नाम के पास टेप लगाए जाने का दावा किया गया है। हालांकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (Marxist) (CPM) ने इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

BJP के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय  ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “ममता बनर्जी इसी बात का बचाव कर रही थीं जब उन्होंने डायमंड हार्बर के फाल्टा से TMC टिकट पर चुनाव लड़ रहे अपराधी जहांगीर खान के लिए बात की थी। कई पोलिंग बूथ पर, भाजपा को वोट देने का ऑप्शन टेप से ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे वोटर अपनी पसंद का वोट नहीं दे पा रहे हैं।”

इन आरोपों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, हालांकि अब तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राज्य निर्वाचन अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि EVM के साथ छेड़छाड़ या बटन पर टेप लगाए जाने की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, बूथ नंबर 144 से यह शिकायत सामने आई थी, जबकि 170 और 189 नंबर बूथों को लेकर भी आरोप लगाए गए। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में कहा गया है कि शिकायत मिलने के बाद EVM मशीनें सामान्य रूप से काम करती पाई गईं।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, फाल्टा में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। जहांगीर खान अपने पार्टी कार्यालय में रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, प्रशासन और केंद्रीय बल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए तैनात हैं। चुनावी प्रक्रिया के दौरान सामने आए इन आरोपों ने एक बार फिर निष्पक्ष मतदान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि अंतिम निर्णय अब जांच रिपोर्ट और निर्वाचन आयोग की कार्रवाई पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग का आरोप

बंगाल चुनाव अपडेट: 1 बजे तक 61% मतदान, कई जगह झड़पें!

बंगाल चुनाव: अंतिम चरण में हिंसा और हंगामे के बीच 11 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,116फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें