26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय ने की कमलनाथ की तारीफ!, बढ़ी राजनीतिक...

मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय ने की कमलनाथ की तारीफ!, बढ़ी राजनीतिक हलचल!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में भाजपा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा रैली और जनसभाओं को लगातार आयोजन किया जा रहा है इस बीच एक सभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जमकर तारीफ की गयी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ एक अच्छे व्यक्ति हैं। यदि वे भाजपा में आते तो उनका भव्य स्वागत किया। कैलाश विजयवर्गीय ने इस बात पर भी विशेष जोर दिया कि भाजपा में हर किसी के लिए जगह नहीं है। गौरतलब है कि जिस समय कमलनाथ के भाजपा में आने की चर्चाएं तेज थीं, तब विजयवर्गीय ने इस बात का जमकर विरोध भी किया था और इनको लेकर स्पष्टीकरण भी दिया था|

मध्य प्रदेश गत दिनों चले घटनाक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता अपनी पार्टी से नाराज होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इसको लेकर विशेष श्रेय पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को कहा जा रहा है, लेकिन इस प्रक्रिया में कैलाश विजयवर्गीय की भी बड़ी भूमिका बताई जाती है। कैलाश के हिस्से में सबसे बड़े इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम का बीच चुनाव में अपनी पार्टी छोड़कर जाना है। इससे स्पष्ट हो जाता है की कैलाश विजय वर्गीय के बयान से कांग्रेस के कुनबा में एक बड़ा सेंध लगने वाला है|

गौरतलब है कि 5 मई को बीना विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हुईं। इससे पहले 30 अप्रैल को विधायक रामनिवास रावत ने पार्टी पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ी थी। जबकि 29 मार्च को कमलेश शाह ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर जनप्रतिनिधियों और आदिवासियों के अपमान का आरोप लगाया था।

भाजपा में आने को लेकर कांग्रेस नेताओं की सूचि लंबी होती जा रही है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से लेकर कई विधायक तक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में सिर्फ 38 दिन में 3 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी बदला है। बीच चुनाव कांग्रेस विधायकों ने हाथ का साथ छोडकर कमल के साथ आये है। इन सभी नेताओं द्वारा कांग्रेस आलाकमान के रवैये से खफा होने की कही गयी|

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव 2024: तेंलगाना​ में​ विरोधियों पर ​जमकर बरसे मोदी​, कहा, कांग्रेस की बत्ती गुल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें