25 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र के धुले में सीएम आदित्यनाथ की दहाड़, बोले- राम भक्त ही...

महाराष्ट्र के धुले में सीएम आदित्यनाथ की दहाड़, बोले- राम भक्त ही दिल्ली पर होगा!

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महाराष्ट्र दौरे पर है|यूपी के सीएम धुले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जनसभाओं को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम के समर्थन में जनसभा की| योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब कृष्ण को इंतजार नहीं करवाएंगे, अब हम अयोध्या से मथुरा की ओर जाएंगे| वही उन्होंने कहा कि रामभक्त ही दिल्ली पर होगा| इसको लेकर देश और महाराष्ट्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है|

पालघर लोक सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के अंदर छत्रपति शिवाजी महाराज के द्वारा जिस ‘हिंदवी स्वराज’ की स्थापना की गई थी| प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब वह बनकर रहेगा, कोई माई का लाल उसको रोक नहीं पाएगा| अगले 6 महीने के अंदर ‘पाक अधिकृत कश्मीर’ भी भारत का हिस्सा होगा| 

यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने भी कहा जो दिल्ली में राज्य करेगा वो राम भक्त होगा| उज्जवल निकम भी राष्ट्र भक्त के रूप में हमारे बीच आए हैं| भारत के सपूतों को जान जोखिम में डालकर न्याय दिलाने वाला आज हमारे साथ है किसी हिम्मत नही अब वो हमला करने के बारे सोचे|

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए यह चुनाव ‘लूटने का एक माध्यम’ है|  हमारे लिए यह चुनाव जनता-जनार्दन की खुशहाली के लिए, भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने का एक संकल्प है| सीएम आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के धुले में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उत्तर प्रदेश की जनता उन्हें उस लायक ही नहीं छोड़ेगी|

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने क्या किया है! उनको सबसे पहले जवाब दीजिए-  मोदी जी ने देश के 25 करोड़ नागरिकों को गरीबी से उबारा है| यह है ‘नया भारत’| यह कांग्रेस, महात्मा गांधी वाली कांग्रेस नहीं है, जिसको सरदार पटेल और लोकमान्य तिलक ने नेतृत्व दिया था|

यह भी पढ़ें-

अंबाला में पीएम मोदी की रैली: किसानों, युवाओं और सेना को लेकर विपक्ष पर बोला हमला!  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें