28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियारंग भेद बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, पित्रोदा भारत के नागरिक...

रंग भेद बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, पित्रोदा भारत के नागरिक नहीं – पृथ्वीराज चव्हाण​!

Google News Follow

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा है कि दक्षिण भारत में रहने वाले लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं और पूर्वोत्तर भारत में रहने वाले लोग चीनी जैसे दिखते हैं। इस बयान से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है|भाजपा समेत एनडीए में शामिल पार्टियों और नेताओं ने पित्रोदा के साथ-साथ कांग्रेस की भी तीखी आलोचना की है|इस बीच पित्रोदा के बयान से कांग्रेस की चारो तरफ जमकर भर्त्सना की जा रही है, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस के बचाव में आगे आए हैं। चव्हाण ने कहा है कि पित्रोदा के बयान से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है| वे हमारे प्रवक्ता भी नहीं हैं|

पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, सैम पित्रोदा का बयान कुछ लोगों को भ्रमित करता है लेकिन पित्रोदा भारत के नागरिक नहीं हैं| वे अमेरिकी नागरिक हैं|इसलिए उनके बयान से ज्यादा भ्रम पैदा करने का कोई मतलब नहीं है|उनके द्वारा दिया गया बयान उनकी निजी राय हो सकती है|हर किसी को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है, सैम पित्रोदा को भी है। अमेरिका में राय व्यक्त करने का अधिकार हमसे (भारत) से ज्यादा है| तो उन्होंने अपनी राय जाहिर की है|

पित्रोदा के बयान को लेकर पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से लेकर भाजपा पदाधिकारियों तक कई लोगों ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है|मोदी ने इस बयान पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है|मोदी ने कहा है कि पित्रोदा का बयान भारतीय जनता का अपमान है|मुझे लगता है कि हमें उनके बयान को ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है|यह उनका निजी बयान है|यह किसी पार्टी का बयान नहीं है और न ही पार्टी की कोई आधिकारिक स्थिति है|वहीं पित्रोदा कांग्रेस के आधिकारिक प्रवक्ता भी नहीं हैं|

भाजपा नेताओं ने पित्रोदा पर बोला हमला: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी पित्रोदा के बयान पर आपत्ति जताई है| उन्होंने पित्रोदा को संबोधित करते हुए कहा, सैम भाई, मैं पूर्वोत्तर भारत का नागरिक हूं| लेकिन, मैं भारतीय लोगों जैसा दिखता हूं।’ हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है| हम अलग दिख सकते हैं, लेकिन हम सभी एक जैसे हैं, अभिनेत्री और भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना राणावत ने उनकी टिप्पणियों को नस्लवादी और विभाजनकारी बताया। यही नहीं कंगना यहा तक कहा कि पित्रोदा राहुल गांधी के गुरु हैं।

इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है| सीतारमण ने कहा, मैं दक्षिण भारतीय हूं और भारतीय जैसी दिखती हूं। मेरे साथ काम करने वाले पूर्वोत्तर भारत के मेरे दोस्त भी भारतीय दिखते हैं। पश्चिम भारत में मेरे सहकर्मी भी भारतीय दिखते हैं।

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव 2024: ​सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें