25 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियालोकसभा​ चुनाव 2024: कांग्रेस-झामुमो ​पर​ जमकर बरसे प्रधानमंत्री!

लोकसभा​ चुनाव 2024: कांग्रेस-झामुमो ​पर​ जमकर बरसे प्रधानमंत्री!

Google News Follow

तीसरे चरण के मतदान से पहले​​ पीएम​ मोदी ​लोकसभा चुनाव प्रचार ​के​ लिए झारखंड ​के दौरे ​​पर हैं।झारखंड के पलामू में एक रैली को भी संबोधित​ करते हुए ​उन्होंने​​ बताया कि भाजपा और झारखंड का दिल का रिश्ता है। ​इसके​ साथ ही कांग्रेस और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर ​राज्य​ के नागरिकों की ​जमीनों​ को हड़पने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह राज्य में रोजगार को बढ़ाना चाहते हैं।​

कांग्रेस पर भी निशाना साधा​: कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है।​ पीएम मोदी ने कहा आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है। पूरा हिंदुस्तान कह रहा है-मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार, मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।​

​पीएम​ ने बताया कि जब देश का संविधान बन रहा था, तब यह तय किया गया था कि धर्म के आधार पर किसी को भी आरक्षण नहीं दिया जाएगा।अब कांग्रेस, झामुमो और आरजेडी सब मिलकर आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में डाका डालकर उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते हैं।पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि जब तक वह जिंदा है, तब तक दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के आरक्षण में से रत्तीभर भी वह धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने देंगे।

​राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं।ये निराश-हताश लोग अब कुंठित हो गए हैं। एक कहावत है-जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई! कांग्रेस के शहजादे की हालत वही है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह झारखंड में रोजगार बढ़ाना चाहते हैं और यहां के लोगों के जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर झारखंड की जनता की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो की नजर केवल जनता की जायदाद पर है, उन्हें इसके अलावा कुछ नहीं दिखता।

यह भी पढ़ें-

पाक​ सेना और भारत पर देश के लोगों की हत्याएं करने का इमरान ने ​लगाए​ आरोप ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें