26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाLoksabha Election 2024: चुनाव से पहले मुसीबत में फंसी कांग्रेस​?​

Loksabha Election 2024: चुनाव से पहले मुसीबत में फंसी कांग्रेस​?​

Google News Follow

देश में ​इन​ दिनों लोकसभा के चुनाव ​का​ पर्व चल रहे हैं। दो चरणों के मतदान ​भी हो चुके हैं। जिन सीटों पर अभी मतदान होना है, वहां तमाम दल चुनाव प्रचार में ​अपनी​ पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच, मध्य प्रदेश से कांग्रेस के लिए ​सबसे​ बुरी खबर आई। दरअसल, यहां पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे पहले ​इसी​ तरह की कुछ ​राजनीति​ घटनाक्रम गुजरात के सूरत में भी ​देखने​ को मिली|

​गुजरात की तरह राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर किसी और को टिकट देने की बात कही थी। बाद में राजसमंद सीट पर कांग्रेस ने दामोदर गुर्जर को चुनाव मैदान में उतारा था।

​किन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया?​: चौथे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल को समाप्त हो गई। इसी चरण में मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर भी चुनाव होना है। हालांकि, वोटिंग होने से पहले यहां कांग्रेस मुकाबले से बाहर हो गई। दरअसल, इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापस ले लिया। कांग्रेस प्रत्याशी सोमवार को भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपना नाम वापस ले लिया।

​नामांकन वापस लेने के अलावा कुछ उम्मीदवारों ने पहले अपने टिकट भी वापस कर दिए थे, जिसके चलते पार्टी को उम्मीदवार बदलने पड़े। ​चुनावों के बीच कांग्रेस के कई उम्मीदवारों ने अपने टिकट भी लौटा दिए। ऐसा ही एक नाम है रोहन गुप्ता का जो अब भाजपा के सदस्य हैं। दरअसल, 12 मार्च को घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची में गुजरात की अहमदाबाद पूर्व से रोहन गुप्ता का नाम शामिल था, लेकिन उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। बाद में पार्टी ने अहमदाबाद पूर्व से हिम्मत सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

उधर रोहन ने यह कहते हुए टिकट वापस किया था कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि, 22 मार्च को रोहन गुप्ता ने पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक कांग्रेस नेता पर लगातार अपमान और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ दिन बाद ही वह भाजपा में शामिल हो गए।

​यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव 2024: शिंदे​ ने ‘ठाणे’ और ‘कल्याण’​ से​ म्हस्के और श्रीकांत के नामों ​की​ घोषणा की​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें