33 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमराजनीतिमहाराष्ट्र में 11 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान वहीं झारखंड में 31...

महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान वहीं झारखंड में 31 प्रतिशत

झारखंड के 38 सीटों पर चल रहे चुनवों में अब तक 31 प्रतिशत मतदान हो चूका है। 

Google News Follow

Related

आज (20 नवंबर) को महाराष्ट्र में केवल एक चरण में चुनाव हो रहे है, वहीं झारखंड में चुनाव का दूसरा और आखरी चरण जारी है। इसी बीच चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 11 बजे तक महाराष्ट्र में 18.14 प्रतिशत मतदान हो चूका है, जबकि झारखंड में 38 सीटों पर चल रहे दूसरे चरण में अब तक 31.37 प्रतिशत मतदान हो चूका है।

महाराष्ट्र में 288 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा के नेतृत्व में भाजपा, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस और आरपीआई महायुति और कांग्रेस के नेतृत्व में कोंग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के बीच कांटे की टक्कर जारी है। वहीं महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले से सबसे अधिक 30 प्रतिशत मतदान हो चूका है। वहीं जलगांव जिले से सबसे कम 15.62 मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार के 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से ही करेंगे काम!

चुनाव से पहले बिटक्वाइन मामले के आरोपों में घिरी सुप्रिया सुले!

Indian Coast Guard: पाक कब्जे से भारतीय तटरक्षक बल ने 7 मछुआरों को छुड़ाया!

इसी बीच मुंबई शहर में 11 बजे तक 15.78 प्रतिशत मतदान हुआ है, और मुंबई उपनगर से करीब 18 प्रतिशत मतदान हो चूका है। बता दें की इसी साल लोकसभा इलेक्शन में महाराष्ट्र से केवल 61 प्रतिशत मतदान देखा गया था जिसके बाद इसे चुनावी लोकतंत्र के लिए गंभीर मुद्दे के रूप में भी देखा गया है।

झारखंड में 13 नवंबर को हुए पहले चरण में 43 सीटों के लिए मतदान हो चूका है, जबकि झारखंड के 38 सीटों पर चल रहे चुनवों में अब तक 31 प्रतिशत मतदान हो चूका है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,064फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें