29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनिया2025 ब्रिक्स: मंत्रियों की बैठक, देशों ने खेल सहयोग बढ़ाने का लिया...

2025 ब्रिक्स: मंत्रियों की बैठक, देशों ने खेल सहयोग बढ़ाने का लिया संकल्प!

ब्रिक्स देशों में खेलों के विकास की अपनी-अपनी विशेषताएं और लाभ हैं। खेलों का विकास करना सभी देशों की साझी जिम्मेदारी है और आपसी सीख को मजबूत करना सभी पक्षों की साझी इच्छा है।

Google News Follow
ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने 4 जून को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में “ब्रिक्स देशों के बीच खेल और खेल संस्कृति सहयोग पर समझौता ज्ञापन” पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य खेल सहयोग को और मजबूत करना है।

उसी दिन आयोजित 2025 ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में ब्रिक्स देशों के खेल विभागों के प्रमुखों ने पिछली बैठक के बाद से ब्रिक्स खेल सहयोग की उपलब्धियों की समीक्षा की, विभिन्न देशों के खेल विकास के अनुभव को साझा किया और प्रतिस्पर्धी खेल, सामूहिक खेल, खेल संस्कृति, खेल विज्ञान, पारंपरिक राष्ट्रीय खेल और खेल अखंडता के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

चीनी राजकीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक काओ चितान ने अपने भाषण में कहा कि ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक आदान-प्रदान के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में खेल, ब्रिक्स देशों के लोगों की बड़ी पसंद हैं और लोगों के आदान-प्रदान तथा विभिन्न सभ्यताओं की आपसी सीख के लिए एक सेतु हैं। ब्रिक्स देशों में खेलों के विकास की अपनी-अपनी विशेषताएं और लाभ हैं। खेलों का विकास करना सभी देशों की साझी जिम्मेदारी है और आपसी सीख को मजबूत करना सभी पक्षों की साझी इच्छा है।

बैठक में “ब्रिक्स देशों के बीच खेल और खेल संस्कृति सहयोग पर समझौता ज्ञापन” पर हस्ताक्षर किए गए। ज्ञापन का मुख्य लक्ष्य ब्रिक्स देशों के बीच खेल सहयोग को मजबूत और विकसित करना तथा आपसी लाभ और साझी जीत के परिणामों को बढ़ावा देना है।

ज्ञापन में प्रस्ताव दिया गया है कि ब्रिक्स देशों को खेल प्रबंधन, वैज्ञानिक अनुसंधान, एंटी-डोपिंग और खेल सुविधाओं के रखरखाव में सक्रिय रूप से अनुभवों का आदान-प्रदान करना चाहिए और राष्ट्रीय, पारंपरिक और गैर-ओलंपिक खेलों के विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, 1,000 रुपए से अधिक कम हुई कीमत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें