28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमराजनीतिनारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ अब तक दर्ज हुई...

नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ अब तक दर्ज हुई 36 FIR

 बदले की भावना से काम कर रही सरकार

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार विपक्ष के खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग के नए-नए उदाहरण पेश कर रही है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जन आशार्वाद यात्रा को लेकर मुंबई पुलिस ने शनिवार को और 19 एफआईआर दर्ज किए हैं। इससे इस मामले में दर्ज एफआईआर की संख्या बढ़ कर 36 हो गई है। इसको लेकर भाजपा ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शनिवार तक मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 36 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने ये एफआईआर कोरोना माहामारी के नियमों के उलंघन के मामले में दर्ज किए गए हैं। शनिवार को मुंबई पुलिस ने राणे की यात्रा को लेकर 19 और एफआईआर दर्ज किए जिससे इस मामले में दर्ज कुल एफआईआर की संख्या बढ़ कर 36 हो गई है।

ताजा एफआईआर मुलुंड, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, पंत नगर, खार, साताक्रुज, पवई, एमआईडीसी, साकीनाका, मेघवाडी, गोरेगांव, चारकोप, बोरिवली और एमएचबी पुलिस स्टेशनों में दर्ज किए गए हैं। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने एन एफआईआर को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पूरे राज्य में राजनीतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सत्ताधारी शिवसेना के कार्यक्रमों में भारी भीड़ देखी गई है। बता दें कि बीड में आयोजित युवा सेना के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी थी। इसके पहले पुणे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में राकांपा कार्यालय के उद्ठान के मौके पर कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी।

भारी पड़ेगी लापरवाहीः  उद्धव ठाकरे

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर चेताया है कि कोरोना काल में शुरु भीड़ भरे आयोजन लोगों की सेहत के लिए भारी पड़ सकते हैं।  उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए लॉकडाउन में ढील दी गई थी पर कुछ लोग लोगों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन लोगों के हित में नहीं है।  शनिवार को महानगर के कालिना स्थित मुंबई विश्वविद्यालय परिसर में छोटे बच्चों के लिए बनाए गए कोरोना सेंटर के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अभी हम किसी तरह कोरोना की पहली लहर से उबर रहे हैं। लेकिन दूसरी लहर खत्म होते-होते त्यौहारों की शुरुआत हो गई है।

इस लिए हमनें पिछले 15 दिनों से पाबंदियों में ढील दी है। लेकिन हमें कोरोना संक्रमण और मृत्यु दर में कमी लाते हुए अपने रोजमर्रा के कामकाज करने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। राज्य सरकार ने छोटे बच्चों के लिए कोविड टास्कफोर्स गठित की है। इस तरह का टास्कफोर्स बनाने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य है। कालिन के मुंबई विश्वविद्याल परिसर में आईटी पार्क में पांच हजार वर्गफिट में बच्चों के लिए कोविड सेंटर बनाया गया है। यह केंद्र कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए खास तौर से तैयार किया गया है। यहां कोरोना ग्रस्त बच्चों के अलावा उनके अभिभावों के रहने की व्यवस्था की गई है। इश केंद्र में ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस उपलब्ध हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें