26 C
Mumbai
Thursday, December 11, 2025
होमदेश दुनियामहाराष्ट्र से 6 निर्विरोध, सोनिया गांधी और जेपी नड्डा भी राज्यसभा सांसद!

महाराष्ट्र से 6 निर्विरोध, सोनिया गांधी और जेपी नड्डा भी राज्यसभा सांसद!

सोनिया गांधी के लिए उच्च सदन में बैठने का पहला मौका होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र से 6 लोग निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। आज इन 6 सीटों के लिए दोपहर 3.00 बजे तक नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। हालांकि, इस दौरान कोई नया नामांकन नहीं आया और किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। इसके चलते राज्यसभा के लिए 6 सांसदों के नाम निर्विरोध चुने गए, इनमें भारतीय जनता पार्टी के तीन और शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के एक-एक नेता शामिल हैं।

महाराष्ट्र से निर्विरोध चुने गए नेता : भाजपा से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और डॉ अजित गोपछड़े, शिवसेना से मिलिंद देवड़ा, एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस से चंद्रकांत हंडोरे निर्विरोध चुने गए।

गौरतलब है कि विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था| कोई नया नामांकन नहीं हुआ| इसके चलते तीनों नेता निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सोनिया गांधी के लिए उच्च सदन में बैठने का पहला मौका होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।

मजे की बात यह है कि भाजपा में गुजरात की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ती दिख रही है| मध्य प्रदेश से भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं| इसमें भाजपा के एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और कांग्रेस के अशोक सिंह शामिल हैं|उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गयी है|

यह भी पढ़ें-

9 मार्च के बाद ECI जारी कर सकता है चुनाव की तारीखें, 7 चरण में होगी वोटिंग !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,692फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें