30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाUP MLC Election 2022: 12 बजे तक 60.92 प्रत‍िशत वोटिंग मतदान

UP MLC Election 2022: 12 बजे तक 60.92 प्रत‍िशत वोटिंग मतदान

बागपत में 12:00 बजे तक 74 प्रत‍िशत मतदान हो चुका है।

Google News Follow

उ​त्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 में से 27 सीटों पर आज सुबह ​8​.00​ बजे से मतदान जारी है। बता दें क‍ि 36 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन ​9​​ सीटों पर भाजपा के अलावा अन्य पार्टी के प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं।

इस कारण ​9​​ सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त 36 में से 27 सीट के लिए दोपहर 12 बजे तक 60.92 प्रत‍िशत मतदान हो चुका है।

बागपत में मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र उप्र विधान परिषद सदस्य के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सभी आठ मतदान केंद्रों पर प्रात: आठ बजे मतदान शुरू हो गया। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान मतदान केंद्रों पर तैनात हैं। शाम चार बजे तक मतदान चलेगा वहीं बागपत में 12:00 बजे तक 74 प्रत‍िशत मतदान हो चुका है।

सुबह 10 बजे तक आगरा में 28.41 और फिरोजाबाद में 29.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों जिलों में कुल 3922 मतदाता हैं। 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। आगरा में कुल 2323 मतदाता है जिसमें 660 मतदाताओं ने वोट किया है। फिरोजाबाद में कुल 1599 मतदाता हैं। जिसमें 665 ने अपने मताधिकार का अभी तक प्रयोग किया है।

सैफई ब्लॉक कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य यादव के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्‍होंने मीडिया से कहा कि एमएलसी का चुनाव गुप्त तरीके से होता है। इसलिए उन्होंने भी गुप्त मतदान किया है। जिसको वोट दिया है वह जीतेगा।समाजवादी पार्टी के निष्पक्ष मतदान के सवाल पर कहा कि चुनाव सही हो रहा है चुनाव। वहीं उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि बहुत जल्दी उचित समय आयेगा।

यह भी पढ़ें-

​UP MLC Election 2022: 27 सीटों पर मतदान जारी

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें