30 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआदित्य ठाकरे भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल, राहुल के साथ की...

आदित्य ठाकरे भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल, राहुल के साथ की पदयात्रा  

कभी कांग्रेस की विचारधारा की कट्टर विरोधी थी शिवसेना  

Google News Follow

Related

 कभी कांग्रेस के विचारों की कट्टर विरोधी रही शिवसेना के मौजूदा नेता पूरी तरह से कांग्रेसी बनने को तैयार हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे हिंगोली के कलमनुरी में शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

आदित्य ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की। भारत जोड़ो यात्रा दिन में पड़ोसी नांदेड़ जिले से यहां पहुंची। आदित्य ठाकरे विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे और विधायक सचिन अहीर के साथ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल के साथ पदयात्रा की। यात्रा का आज 65वां दिन था। राहुल और आदित्य ने पदयात्रा के दौरान मार्ग में एकत्र लोगों का अभिवादन किया। यात्रा में शामिल लोगों पर नांदेड़ में अर्धापुर तालुका के सेनी गांव में फूल बरसाये गए, जिसके बाद यात्रा चोरम्बा फाटा पर हिंगोली जिले में प्रवेश कर गई।

 यात्रा का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों का एक समूह हिंगोली पहुंचा था, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। वे अपने साथ एक हाथी भी लाए थे।   मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने यात्रा के समर्थन में और पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ लागू करने की मांग करते हुए नारे लगाये।   पूर्व सैनिक साहेबराव होणे ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि कांग्रेस इस मांग को पूरा कर सकती है।’’ राहुल ने यात्रा के मार्ग में खड़े लोगों से बातचीत भी की।

  बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की नेता सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड ने यात्रा में हिस्सा लिया था। राकांपा प्रमुख शरद पवार को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया था, लेकिन अस्वस्थ रहने के कारण वह इसमें भाग नहीं ले सकें। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी महाराष्ट्र में यात्रा में भाग लेने का न्योता दिया गया है।


ये भी पढ़ें 

राहुल गांधी की यात्रा में आदित्य ठाकरे​,​​ ​असली वारिस कौन है? – शिंदे समूह 

हर हर महादेव शो मामला: एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,133फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें