23 C
Mumbai
Tuesday, December 30, 2025
होमराजनीति'आप' का एक और भंडाफोड़ा: पार्टी कार्यकर्ता से टिकट के बदले मांगे...

‘आप’ का एक और भंडाफोड़ा: पार्टी कार्यकर्ता से टिकट के बदले मांगे पैसे

  आप नेताओं ने रोहिणी वार्ड 54 की बिंदु श्रीराम से मांगे थे 80 लाख रुपये

Google News Follow

Related

बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए पूरा इंतजाम करा लिया है। बीजेपी ने आप का एक और भंडाफोड़ा है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आप नेताओं ने रोहिणी वार्ड 54 की बिंदु श्रीराम को टिकट के देने के एवज में उनसे 80 लाख रुपये मांगे थे। लेकिन जब वह इतने पैसे एक साथ नहीं दे पायी तो उनका टिकट काट दिया। बताया जा रहा है कि आप पार्टी की कार्यकर्ता ने यह स्टिंग ऑपरेशन खुद किया है। उन्होंने आप नेताओं की सभी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। मालूम हो कि बिंदु श्रीराम पूर्व में कांग्रेस की नेता रह चुकी हैं।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने बिंदु श्रीराम के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस स्टिंग ऑपरेशन को दिखाया। इस दौरान बताया गया कि आप पार्टी कार्यकर्ता बिंदु श्रीराम ने खुद इस स्टिंग ऑपरेशन को बनाया है। जिसमें आप पार्टी के नेताओं की कलई खुल गई। आप की टिकट दावेदार बिंदु श्रीराम से टिकट के बदले 80 लाख रुपये मांगे गए थे। लेकिन उन्होंने इतने रुपये एक ही साथ नहीं दे पाईं थीं। जिसकी वजह से उनका टिकट कर किसी और को दे दिया गया।

इस दौरान पात्रा ने बताया कि बिंदु श्रीराम पहले कांग्रेस की नेता थी। लेकिन उन्होंने दो साल पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी को ज्वाइन किया है। उन्होंने बताया कि बिंदु श्रीराम से आप नेताओं ने 80 लाख रूपये की डिमांड किये थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि  जहां भ्रष्टाचार हो रहा है, वहां स्टिंग ऑपरेशन कर लो। बिंदु श्रीराम ने केजरीवाल की बात मानते हुए यह स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें आप पार्टी के ही नेता फंस गए। इस दौरान उन्होंने पुनीत गोयल , आरआर पठानिया , दिनेश श्राप जैसे आप नेताओं का नाम लिया। इतना ही नहीं पात्रा ने गोपाल राय। सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्निला और आदिल खान की कमेटी का नाम लिया।

ये भी पढ़ें 

ईरान में हिजाब का विरोध करने पर अभिनेत्री हेंगामेह गाजियानी गिरफ्तार    

जाकिर नाइक फीफा वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों को देंगे धार्मिक उपदेश 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,547फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें