31 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमदेश दुनियायमुना में झाग पर आप का भाजपा पर हमला, कहा- ऐसा प्रदूषण...

यमुना में झाग पर आप का भाजपा पर हमला, कहा- ऐसा प्रदूषण पहले कभी नहीं हुआ!

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है और दावा किया है कि "चार इंजन की सरकार" के बावजूद यमुना का प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है।

Google News Follow

Related

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। बुधवार को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में बड़े पैमाने पर फैले सफेद झाग ने न केवल दिल्लीवासियों को चिंतित कर दिया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है और दावा किया है कि “चार इंजन की सरकार” के बावजूद यमुना का प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है।

“आप” ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें यमुना नदी का पानी सफेद झाग से भरा नजर आ रहा है।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह झाग यमुना के जल में अमोनिया समेत कई खतरनाक विषाक्त रसायनों की मौजूदगी का संकेत है। पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यमुना की सफाई केवल कागजों और भाषणों तक सीमित रह गई है, जबकि असलियत में स्थिति और भी भयावह हो चुकी है।

दिल्ली की पूर्व सीएम व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “यह भाजपा की चार इंजन सरकार का कमाल है। इतना प्रदूषण यमुना के इतिहास में कभी नहीं हुआ।”

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाओं और योजनाओं की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

पार्टी का कहना है कि दिल्ली में यमुना की स्थिति को देखते हुए यह साफ है कि भाजपा की ‘नमामि गंगे’ और ‘यमुना सफाई अभियान’ जैसे कार्यक्रम विफल साबित हो रहे हैं।
यमुना में झाग के इस मुद्दे ने दिल्ली की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
यह भी पढ़ें-

आकाश यादव ने अनुष्का-तेज प्रताप पर तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा खुलासा! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,178फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें