29.3 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमराजनीतिदिल्ली में 4-3 के फार्मूला पर आप-कांग्रेस में बनी बात, आतिशी ने...

दिल्ली में 4-3 के फार्मूला पर आप-कांग्रेस में बनी बात, आतिशी ने कहा….   

कहा - दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है और पार्टी को जल्द ही फैसले की उम्मीद है  

Google News Follow

आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस से दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर नया फार्मूला लेकर आई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस फार्मूले पर राजी भी हो गई है। फार्मूला के तहत दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के में से चार पर आप चुनाव लड़ेगी और शेष तीन सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ देगी। माना जा रहा है कि जल्द दोनों दल इस संबंध में आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।

दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत का हवाला देते हुए कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच फॉर्मूले पर सहमति बन गई है और दोनों दलों में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। चर्चा है कि कांग्रेस पूर्व चांदनी चौक और उत्तर पूर्व लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जबकि आप नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और उत्तर पश्चिम लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

जब इस संबंध में आप की मंत्री आतिशी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अभी दोनों पक्षों में बातचीत जारी है और हमें उम्मीद है कि सहमति जरूर बनेगी। वहीं,कांग्रेस नेता का  कहना है कि 4-3 का ठीक है, लेकिन दोनों पक्षों द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों पर कुछ बदलाव हो सकते हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी  का कब्जा है, जो 2014 से सभी सीटें जीतती आ रही है। 2019 में आप और कांग्रेस ने अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ा था तो कांग्रेस पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर थी जबकि आप पार्टी दो सीटों पर दूसरे स्थान पर थी।

ये भी पढ़ें 

कमलनाथ के BJP में एंट्री पर कैलाश विजयवर्गीय का रेड सिग्नल  

सीबीआई का जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक के 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी!

स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों से किया वादा निभाया, नए घर में किया प्रवेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें