27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाअमानतुल्लाह खान और ताहिर हुसैन के इलाके में आप का नहीं चला...

अमानतुल्लाह खान और ताहिर हुसैन के इलाके में आप का नहीं चला जादू 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस का इनके इलाकों जलवा  

Google News Follow
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बाजी मार ली है। आम आदमी पार्टी को जहां इस चुनाव में 133 सीटें मिली हैं। वहीं बीजेपी को 103 सीटों से संतोष करना पड़ा है। जबकि कांग्रेस ने नौ सीट जीती है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के लिए चुनाव हुए थे। इस बीच जो सबसे चौंकाने वाली खबर है उसमें कहा गया है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के इलाके में आप पूरी तरह साफ़ हो गई है। इसी तरह दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन के इलाके में भी बीजेपी और कांग्रेस ने जलवा बिखेरा है।
गौरतलब है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ओखला से विधायक हैं। इस विधानसभा में पांच वार्ड आते हैं। जिसमें से चार पर बीजेपी और कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है जबकि एक पर आप पार्टी ने जीत दर्ज की है। वार्ड जाकिर नगर से कांग्रेस की नाजिया दानिश और अबुल फजल एन्कवेल से कांग्रेस की अरिबा खान ने जीत दर्ज की है। जबकि सरिता विहार और मदनपुर खादर पश्चिम से क्रमशः सरिता और ब्रह्म सिंह ने जीत दर्ज की है। केवल  मदनपुर खादर पूर्व से आप के उम्मीदवार प्रवीण कुमार ने जीत दर्ज की है।
ताहिर हुसैन की बात करें तो  ये आप के पार्षद रहे हैं। हालांकि दिल्ली दंगे में शामिल होने के आरोप  में उन्हें निलंबित कर दिया गया। उनके इलाके में भी आप साफ़ हो गई है। चौहान बांगर  से कांग्रेस की शगुफ्ता चौधरी  ने जीत दर्ज की है। मुस्तफाबाद से भी कांग्रेस की उम्मीदवार  सबीला बेगम को जीत मिली है। जबकि सीलमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार शकीला बेगम जीत दर्ज किया है। वहीं मौजपुर से बीजेपी के उम्मीदवार अनिल कुमार शर्मा, बृजपुर से  कांग्रेस की  नाजिया खातून को कामयाबी मिली है।  नेहरू विहार से बीजेपी के अरुण भाटी को जीत मिली है।
ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र​-कर्नाटक सीमा विवाद पर​ लोकसभा में घमासान​ ​!​

दिल्ली नगर निगम नतीजे: आम आदमी पार्टी को बहुमत, BJP दे रही कड़ी टक्कर

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें