तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक पहुंच के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को नामित किया है।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने अपना एक प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर भेजने का निर्णय लिया है। अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर, पुंछ और राजौरी जाएगा और 21 से 23 मई तक क्षेत्र में रहेगा।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई सीमावर्ती इलाकों में हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। पाकिस्तानी हमले में श्रीनगर, पुंछ और राजौरी क्षेत्र में आम लोगों को भी कुछ नुकसान हुआ है।
22 मई को राजस्थान जाएंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम का शेड्यूल जारी!



