25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियादेश की बात हो तो राजनीति से बचें : कैलाश विजयवर्गीय!

देश की बात हो तो राजनीति से बचें : कैलाश विजयवर्गीय!

कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'ऑपरेशन सिंदूर' को छोटा-मोटा वार बताए जाने पर कहा कि वह बहुत वरिष्ठ हैं और मैं उनके बारे में कोई टिप्पणी करूं, यह अच्छा नहीं है। 

Google News Follow
भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि जब देश की बात हो तो राजनीति नहीं करनी चाहिए।

राज्य की व्यापारिक नगरी इंदौर में मोहन यादव कैबिनेट की बैठक हुई। यह बैठक राजवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को छोटा-मोटा वार बताए जाने पर कहा कि वह बहुत वरिष्ठ हैं और मैं उनके बारे में कोई टिप्पणी करूं, यह अच्छा नहीं है।

इसके बावजूद कोई भी राजनीतिक दल हो, उसके लिए ‘नेशन फर्स्ट’ होना चाहिए। दुर्भाग्य से कुछ लोग ऐसे-ऐसे विषयों पर देश के अंदर राजनीति कर रहे हैं, जो नहीं होनी चाहिए।

देश पर जब भी आपदा आई, तमाम राजनीतिक दल एकजुट रहे। उन्होंने कहा कि शरद पवार का भी एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने नरसिम्हा राव के कार्यकाल की बात कही है। जब नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री थे और जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार का हनन का आरोप लगा था। तब देश पर प्रतिबंध भी लग सकता था।

उस समय शरद पवार भी राव के मंत्रिमंडल में थे और सलमान खुर्शीद विदेश मंत्री थे। तब अटल बिहारी वाजपेयी को नरसिम्हा राव सरकार ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष रखने के लिए भेजा था। उस समय संयुक्त राष्ट्र ने सख्त नोटिस जारी किया था और उस दल में शरद पवार भी शामिल थे।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब देश की बात हो तो हमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। इसलिए मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जो बोल रहे हैं, वह देश की जनता समझ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के दौरान भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया और उसमें पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

यह भी पढ़ें-

सर्वदलीय दल में यूसुफ की जगह तृणमूल से अभिषेक बनर्जी शामिल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें