27.9 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमदेश दुनियाअभिषेक दत्त ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!

अभिषेक दत्त ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आज भी बिहार में कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब चुनाव आयोग नहीं दे पा रहा है।

Google News Follow

Related

बिहार में एसआईआर पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग बिहार पर किसी सवाल का जवाब नहीं देता है।

कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आज भी बिहार में कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब चुनाव आयोग नहीं दे पा रहा है। लगभग साढ़े चार लाख मतदाता ऐसे हैं जिनके विवरण का आयोग के पास कोई प्रमाण नहीं है।

जिस तरह से उन्होंने बिहार की चुनावी प्रक्रिया में भाजपा की मदद की, मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में जहां भी चुनाव होंगे, चुनाव आयोग आरएसएस से पहले वहां पहुंच जाएगा और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए काम करेगा।”

अभिषेक दत्त ने कहा कि जब से मुख्य निर्वाचन आयोग की चयन समिति में अपने मंत्री को नॉमिनी में डाला था, तब ही लोग समझ गए थे कि अब भाजपा कुछ भी कर सकती है। चुनाव आयोग लगातार भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है, जिससे सही चुनाव नहीं हो पा रहा है।

भाजपा सांसद कंगना रनौत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर माफी मांगने पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा, “उन्होंने सिर्फ इसलिए माफी मांगी है क्योंकि वह फंस गई हैं, लेकिन जो नुकसान वह पहुंचाना चाहती थीं, जो बयान उन्होंने निर्देशानुसार दिए, वह नुकसान पहले ही हो चुका है।”

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान पूरा देश किसानों के साथ खड़ा था, लेकिन कंगना रनौत जैसी मानसिकता वाले कुछ लोगों ने ऐसी टिप्पणी की। उस समय उन्होंने किसानों को जो नुकसान पहुंचाया, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। अब वह सिर्फ इसलिए माफी मांग रही हैं क्योंकि वह खुद मुश्किल में हैं।

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन की बुजुर्ग महिला कार्यकर्ता महिंदर कौर को गलत तरीके से शाहीन बाग की कार्यकर्ता बिलकिस बानो के रूप में पहचान लिया था और उन पर विवादित टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि यह महिला “100 रुपए लेकर धरने में जाती है।”

यह भी पढ़ें-

अयोध्या विकास भव्यता, आस्था और आधुनिकता का मॉडल बने: योगी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें