25 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमराजनीतिसर्वे में जनता की BJP पर मुहर: गोवा और उत्तराखंड में फिर...

सर्वे में जनता की BJP पर मुहर: गोवा और उत्तराखंड में फिर फहरेगा भगवा

Google News Follow

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच एबीपी सी वोटर के सर्वे में एक बार फिर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं पंजाब में कांग्रेस का खेल बिगड़ता दिख रहा आपसी कलह से जूझ रही पार्टी की लड़ाई अब आप से होगी। यानी पंजाब में आप और कांग्रेस करीबी टक्कर देखा जा रहा है।

बीजेपी की उत्तराखंड में वापसी: अगले साल उत्तराखंड के चुनाव में एक बार फिर से भाजपा वापसी कर सकती है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 34 फीसदी, भाजपा को 45 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 15 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सीटों की अगर बात करें तो राज्य में कांग्रेस को 21-25 सीटें, भाजपा को 42-46 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0-4 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है।
गोवा में भी बजेगा बीजेपी का डंका: सर्वे के मुताबिक, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों के साथ राज्य में एक बार फिर से अपनी सरकार बना सकती है। पिछली बार राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह राज्य में सरकार नहीं बना पाई थी। सर्वे के अनुसार, गोवा में भाजपा को 24 से 28 सीटें मिल सकती है। जबकि, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 से 5 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 और अन्य को 4 से 8 सीटें मिल सकती है। अगर वोटों के लिहाज से देखें तो भाजपा को 38 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि, कांग्रेस 18 फीसदी, आप 23 फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं।
मणिपुर में भाजपा के बन रहे आसार: सर्वे के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा को 21 से 25 सीटें आ सकती है। हालांकि, सरकार बनाने के लिए वहां पर कम से कम 31 सीटों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, कांग्रेस को 18 से 22 सीटें, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिल सकती है। अगर वोट फीसदी के हिसाब से देखें तो भाजपा को मणिपुर चुनाव में 36 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 34 फीसदी, एनपीएफ को 9 फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं।
पंजाब में जनता से ‘हाथ’ छूट रहा: पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा हो सकता है। आप को सर्वे में 36 फीसदी, कांग्रेस को 32 फीसदी, अकाली दल को 22 फीसदी, भाजपा को 4 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने की संभावना हैं। सीटों के लिहाज से देखें तो आप को 49 से 55 सीटें, कांग्रेस को 30 से 47 सीटें, अकाली दल को 17 से 25 सीटें, भाजपा को 0-1 सीट और अन्य को भी 0-1 सीट आ सकती है।
आदित्यनाथ योगी पहली पसंद: वही सर्वे यह भी सामने आया है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद जनता आदित्यनाथ योगी को देखना चाहती है। सीएम के तौर पर राज्य में सीएम योगी पहली पसंद बने हुए हैं। उन्हें 41 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं। जबकि दूसरे स्थान पर अखिलेश यादव हैं जिन्हे 31 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मायावती और चौथे स्थान पर प्रियंका गांधी हैं। क्रमशः 17 और 4 फीसदी लोग पसंद करते हैं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें