29.6 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनिया'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा रद्द किया!

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने यूरोप दौरा रद्द किया!

पीएम मोदी ने रूस में 9 मई को होने वाले विजय दिवस समारोह में नहीं शामिल होने का निर्णय लिया था। रूस ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को मॉस्को में होने वाले विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे।

Google News Follow
पाकिस्तान और (पीओके) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर भारतीय सेना की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने यूरोप दौरे को रद्द कर दिया है। इससे पहले, पीएम मोदी रूस दौरे को भी रद्द कर चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा पर जाने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी इस यात्रा को रद्द कर दिया।

इससे पहले, पीएम मोदी ने रूस में 9 मई को होने वाले विजय दिवस समारोह में नहीं शामिल होने का निर्णय लिया था। रूस ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को मॉस्को में होने वाले विजय दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा था, “भारत के नेता नहीं आएंगे हालांकि भारत का प्रतिनिधित्व होगा।”

देर रात किए गए एयर स्ट्राइक की जानकारी सेना ने एक्स पर ही दे दी थी। इसके बाद प्रेस ब्रीफिंग में सरकार ने टारगेट अटैक की जानकारी दी। बताया गया कि भारतीय सेना ने नौ स्थानों- मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वरी, भीमबर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल में हमले किए। इन हमलों में 70 से अधिक आतंकी मारे गए, जबकि 60 से अधिक आतंकवादी घायल हुए।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एयर स्ट्राइक के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि लक्ष्यों का चयन विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया और इसका उद्देश्य आतंकी ढांचे को ध्वस्त करना और आतंकियों को अक्षम करना था।

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सीमा पार आतंकवाद का जवाब देने और उसे रोकने के देश के अधिकार का प्रतिनिधित्व करता है।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर चले ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रहे थे। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में उन ठिकानों पर हमला किया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।

भारत ने बयान में कहा, “हमारी कार्रवाई केंद्रित, संतुलित और गैर-विवाद बढ़ाने वाली रही। पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया। भारत ने लक्ष्यों के चयन और कार्रवाई के तरीके में काफी संयम दिखाया।”
यह भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ : यह मोदी का भारत है, जो आतंकियों को घर में घुसकर मारता है!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें