पहलगाम हमले के बाद भारत में बंद हुआ ख्वाजा आसिफ का ‘X’ अकाउंट!

"हमने अपने सुरक्षाबलों को मजबूत करना शुरू कर दिया है, क्योंकि भारत की तरफ से हमला निश्चित है। इन हालात में कुछ कूटनीतिक फैसले लेने होंगे, जो लिए जा रहे हैं।"

पहलगाम हमले के बाद भारत में बंद हुआ ख्वाजा आसिफ का ‘X’ अकाउंट!

After-the-Pahalgam-attack-Khawaja-Asifs-X-account-was-closed-in-India

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का ‘X’ (पूर्व ट्विटर) अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ख्वाजा आसिफ हमले के बाद लगातार भारत के खिलाफ ज़हरीली बयानबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने हाल ही में यह स्वीकार किया था कि भारत की तरफ से सैन्य कार्रवाई लगभग तय है और यह जल्द हो सकती है। उन्होंने कहा था, “हमने अपने सुरक्षाबलों को मजबूत करना शुरू कर दिया है, क्योंकि भारत की तरफ से हमला निश्चित है। इन हालात में कुछ कूटनीतिक फैसले लेने होंगे, जो लिए जा रहे हैं।”

इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान को कड़े शब्दों में घेरा। ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह भी कबूल किया था कि पाकिस्तान ने वर्षों तक आतंकवादियों को प्रशिक्षण और वित्तीय मदद दी है। इस बयान के बाद भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत योजना पटेल ने कहा, “यह कबूलनामा चौंकाने वाला नहीं है। यह स्पष्ट करता है कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देता है।”

 
यह भी पढ़ें-

आरजी कर केस: सीबीआई पर पिता के आरोप, न्याय व्यवस्था पर उठे सवाल!

Exit mobile version