29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआज ही शिंदे सरकार में शामिल होंगे अजित पवार, शपथ ग्रहण की...

आज ही शिंदे सरकार में शामिल होंगे अजित पवार, शपथ ग्रहण की तैयारी!

अजित पवार के पास 25 से ज्यादा विधायकों का समर्थन।

Google News Follow

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल देखने मिल रही है। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी नेता अजित पवार एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल हो सकते हैं। वे आज ही शपथ ले सकते हैं। अजित पवार के पास एनसीपी के 53 में से 29 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है। खबर आ रही है कि अजित पवार नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देंगे।

सूत्रों के मुताबिक अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके साथ ही खबर आ रही है कि छगन भुजबल को भी मंत्री बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजभवन पहुंच चुके हैं। इंतजार किया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस कब पहुंचते हैं।

बता दें कि 1 जुलाई को ही महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के निवास पर पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई थी।  इस बैठक में पार्टी के दोनों कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी शामिल हुए थे। साथ ही दिलीप वालसे पाटिल, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे, दौलत दोराडा जैसे नेता पहुंचे हैं। हालांकि बैठक खत्म होने के तुरंत बाद अजित पवार घर से सीधे राजभवन के लिए निकल गए।

अजित पवार के साथ संभावित मंत्री के साथ छगन भुजबल, हसन मुशरिफ, दिलीप वलसे पाटील, धनंजय मुंडे, आदिती तटकरे, अनिल भाईदास पाटील, बाबुराव अत्राम, संजय बनसोडे शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक अजित पवार के इस करीबी विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। राजभवन पर हलचल के साथ ही डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बीजेपी नेताओं की एक बड़ी बैठक चल रही है।

ये भी देखें 

अंडमान और निकोबार भेजे जाएंगे गैंगस्टर, NIA ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

Twitter ने भारत में बैन किए 11 लाख से भी ज्यादा अकाउंट, जानिए इसकी वजह

क्या खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध?, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिए संकेत

भारत की अध्यक्षता में जून में G20 की बैठक सफलता के साथ सम्पन्न हुआ

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें