26.9 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमराजनीति'पाकिस्तान असली दुश्मन नहीं...अखिलेश के बयान पर BJP ने घेरा 

‘पाकिस्तान असली दुश्मन नहीं…अखिलेश के बयान पर BJP ने घेरा 

Google News Follow

अखिलेश यादव एक बार फिर ‘जिन्ना विवाद’ के बाद ‘पाकिस्तान प्रेम’ वाला बयान देकर घिरते नजर आ रहे है। अखिलेश यादव ने एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान असली दुश्मन नहीं है, बल्कि चीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी वोट की राजनीति करती है, इसलिए पाकिस्तान को हमेशा टारगेट करती रहती है।

उनके इस आरोप के बाद बीजेपी ने अखिलेश यादव घेरते हुए हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता  संबित पात्रा ने सोमवार को कहा कि अगर याकूब मेनन को फांसी नहीं दी गई होती तो अखिलेश यादव उसे भी टिकट देते और कसाब को चुनाव में प्रचार के लिए उतारते।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पाकिस्तान को भारत का दुश्मन नहीं मानते यह चिंता वाली बात है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कश्मीर के लोग हमारे भाई नहीं हैं , जिन पर पकिस्तान रोज गोलियां बरसता है और निर्दोष लोगों की जान लेता है।  उन्होंने कहा कि  जिस तरह से पाकिस्तान भारत में आतंकी भेजता है और हमले करवाता है ,ऐसे में यह कहना कि पाकिस्तान भारत का असली दुश्मन नहीं है यह हास्यास्पद है।

उन्होंने कविताई करते हुए कहा कि जो जिन्ना से करे प्यार वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिन्ना का नाम लेकर चुनाव में उतरे थे अब वह पाकिस्तान से प्रेम दिखाकर उससे भी आगे बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें 

शिवपुर सीट से अनिल राजभर के खिलाफ ओपी राजभर लड़ सकते हैं चुनाव   

NDA के दांव से चित्त हुआ विपक्ष: जानें रामपुर की स्वार सीट क्यों आई चर्चा में 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें