28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनिया​बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर असम सरकार पर ओवैसी का...

​बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर असम सरकार पर ओवैसी का हमला​!​

ओवैसी ने बाल विवाह पर असम सरकार की कार्रवाई को लेकर उसे घेरने की कोशिश की है। ओवैसी ने सवाल उठाया है कि बाल विवाह के मामले में सरकार की कार्रवाई के बाद उन बच्चियों की देखभाल कौन करेगा?

Google News Follow
भारतीय जनता पार्टी और एआईएमआईएम पार्टी के नेता लगातार एक-दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे की आलोचना करने का मौका नहीं छोड़ते। अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम सरकार पर निशाना साधा है|

ओवैसी ने बाल विवाह पर असम सरकार की कार्रवाई को लेकर उसे घेरने की कोशिश की है। ओवैसी ने सवाल उठाया है कि बाल विवाह के मामले में सरकार की कार्रवाई के बाद उन बच्चियों की देखभाल कौन करेगा?

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘पिछले छह साल से राज्य सरकार खामोश है|यह इस सरकार की विफलता है।” असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि “राज्य में पुलिस द्वारा हाल ही में शुरू किया गया बाल विवाह के खिलाफ अभियान 2026 तक जारी रहेगा।”

राज्य सरकार के मुताबिक 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा|14 से 18 वर्ष की उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों पर बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि नाबालिगों की शादी में शामिल माता-पिता को नोटिस देकर छोड़ दिया जाएगा, उन्हें फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जाएगा|
यह भी पढ़ें-

​सत्यजीत तांबे का​ आरोप​:​ ​छगन भुजबल का बयान​, कहा, ‘शरद पवार पहले ही..​!​’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें