29.4 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमराजनीतिकैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी की लॉन्च, यह है नाम   

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी की लॉन्च, यह है नाम   

Google News Follow

Related

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को अपनी पार्टी लॉन्च की है। उन्होंने पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ है। पार्टी कार्यालय का सोमवार को उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन खुद पहुंचे थे। यह कार्यालय चंडीगढ़ में सेक्टर 9 डी में खोला गया है।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव जितना है और जीतेंगे। उन्होंने कहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस संबंध में बात हुई है। हालांकि, अभी सीटों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकता है।
इससे पहले अमित शाह ने पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में अमरिंदर सिंह और पूर्व शिअद नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ बीजेपी के गठबंधन का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पूर्व नेता अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने इस बात को भी नकार दिया था जिसमें कहा गया था कि किसान आंदोलन का असर उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले चुनाव पर पड़ेगा।  उन्होंने साफ किया कि अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।

ये भी पढ़ें

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद टीवी के एंकर पद से दिया इस्तीफा  

सरकार बचाने शिवसेना का फिर यू-टर्न

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,122फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें