28 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमस्पोर्ट्सन्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने मुंबई क्रिकेट संघ को दिया बड़ा...

न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने मुंबई क्रिकेट संघ को दिया बड़ा तोहफा

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दस विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने मुंबई क्रिकेट संघ को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि इससे पहले यह कारनामा इंग्लैण्ड के गेंदबाज जिम लेकर और भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले ने किया था।

एजाज ने जिस गेंद से यह कारनामा किया है उसे और उनकी टी-शर्ट को मुंबई क्रिकेट संघ को दान कर दिया है। गेंद और टी-शर्ट को निकट भविष्य में वानखेड़े स्टेडियम के संग्रहालय में रखा जाएगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाटिल ने मैच में अपने द्वारा लिए गए 10 विकेटों की स्कोरशीट पेश की। समारोह के दौरान एजाज पटेल ने मुंबई क्रिकेट संघ को अपनी रिकॉर्ड गेंद और टी-शर्ट भेंट की। चूंकि पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था, इसलिए उनके रिकॉर्ड काफी महत्व मिल रहा है।

ये भी पढ़ें 

न्यूजीलैंड गेंदबाज एजाज पटेल ने एक पारी में लिया 10 विकेट

न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं  इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जिम लेकर ने बनाया था, लेकिन भारत के लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने इसकी बराबरी कर ली। लेकर ने 1956 में रिकॉर्ड बनाया था, जबकि कुंबले ने दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था। यह दूसरी बार है जब एजाज पटेल ने वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में ऐसा कारनामा किया है।

10 विकेट के रिकॉर्ड के दौरान एजाज पटेल के पास हैट्रिक लगाने का मौका था, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। एजाज की इस परफॉर्मेंस के बाद खुद अनिल कुंबले ने भी उनकी तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें 

न्यूजीलैंड को हराकर टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग में टॉप पर भारतीय टीम

मुंबई इंडियंस को ज्वॉइन करेंगे एजाज!, सोशल मीडिया पर छाये पटेल     

South Africa: आधा भारतीय हूं ,मुझे इस पर गर्व है: एबी डिविलियर्स

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें