31 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल चुनाव में डराने की खबरों बीच सीईओ मनोज अग्रवाल पहुंचे काकद्वीप!

बंगाल चुनाव में डराने की खबरों बीच सीईओ मनोज अग्रवाल पहुंचे काकद्वीप!

जैसे ही यह मामला सामने आया, काकद्वीप के चुनाव अधिकारी और स्थानीय पुलिस को तुरंत निर्देश दिए गए कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराया जाए।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र के काकद्वीप में मतदाताओं को धमकाने की शिकायतों के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल रविवार को हालात का जायजा लिया।

जैसे ही यह मामला सामने आया, काकद्वीप के चुनाव अधिकारी और स्थानीय पुलिस को तुरंत निर्देश दिए गए कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराया जाए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी मतदाता को डर या दबाव का सामना न करना पड़े और वे बिना किसी भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

डायमंड हार्बर इलाके में कुछ बाइक सवार लोगों द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने की बात सामने आई थी। एक बाइक रैली के दौरान धमकी भरे नारे भी लगाए गए। जैसे ही यह शिकायत चुनाव आयोग तक पहुंची, तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

सीईओ मनोज अग्रवाल काकद्वीप में उम्मीदवारों और उनके चुनाव एजेंटों के साथ बात की। इसके बाद वे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आसपास के इलाकों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। काकद्वीप दौरे के बाद वे पूर्व बर्दवान जिले के कटवा के लिए रवाना होंगे, जहां भी वे उम्मीदवारों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

काकद्वीप और कटवा उन 142 विधानसभा सीटों में शामिल हैं, जहां 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है।

इससे पहले शुक्रवार को चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए डायमंड हार्बर के एडिशनल एसपी और एसडीपीओ समेत पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। आयोग ने इन अधिकारियों पर आचार संहिता के गंभीर उल्लंघन और निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है। राज्य के मुख्य सचिव को भी इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 92 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी, जबकि मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

आईपीएल 2026: जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, सीएसके जीत पर नजर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,472फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें