31 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियाअमित शाह ने नागालैंड के लिए 20 करोड़ राहत मंजूर किए!

अमित शाह ने नागालैंड के लिए 20 करोड़ राहत मंजूर किए!

प्रधानमंत्री  मोदी  और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की केंद्र सरकार बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को सहायता  के लिए प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।

Google News Follow

Related

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2025-26 के लिए नागालैंड को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता प्रदान करने के लिए एसडीआरएफ में केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 20 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि जारी करने की स्वीकृति दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।

वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार पहले ही एसडीआरएफ के तहत 27 राज्यों को 15,554 करोड़ रुपए और एनडीआरएफ के तहत 15 राज्यों को 2,267.44 करोड़ रुपए जारी कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (एसडीएमएफ) से 21 राज्यों को 4,571.30 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (एनडीएमएफ) से 9 राज्यों को 372.09 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

केंद्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित सभी राज्यों को आवश्यक एनडीआरएफ टीमों, सेना और वायु सेना की तैनाती सहित सभी सहायता प्रदान की है। इस वर्ष मानसून के दौरान, बचाव और राहत कार्यों के लिए 30 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में एनडीआरएफ की सर्वाधिक 199 टीमों की तैनाती की गई थी।

इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एक बयान में कहा कि उन्होंने वर्ष 2025-26 के लिए कर्नाटक और महाराष्ट्र को एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1,950.80 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि जारी करने को मंजूरी दी।

बयान में कहा गया है, “कुल 1,950.80 करोड़ रुपए में से कर्नाटक के लिए 384.40 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र के लिए 1,566.40 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए, ताकि इन राज्यों को इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सहायता प्रदान करने में मदद मिल सके।”

यह भी पढ़ें-

अभिषेक दत्त ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,247फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें