27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीतिएक मौका दो, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त कर...

एक मौका दो, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त कर देंगे

पंजाब में 2027 का चुनावी एजेंडा तय

Google News Follow

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय करने का ऐलान कर दिया है. जालंधर की नशा मुक्त रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा कि बीजेपी आने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव ‘नशा मुक्त पंजाब’ के मुद्दे पर लड़ेगी. अमित शाह ने पंजाब के युवाओं और माताओं से बड़ा वादा किया कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त कर देंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब को नशे में धकेलने का आरोप लगाया और कहा कि सत्ता में आने पर चिट्टा बेचने वालों को चुन-चुनकर जेल भेजा जाएगा. गौरतलब है कि पंजाब में बीजेपी ने नशे के मुद्दे को चुनावी अभियान में बदलने के लिए बड़ा संगठनात्मक अभियान चलाया. 18 सितंबर से शुरू हुई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ चार अलग-अलग रूट पर करीब 4 हजार किलोमीटर निकली. पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर किया.

30 सितंबर यानी आज जालंधर में अमित शाह की रैली के साथ इस अभियान का समापन हुआ. जालंधर में अमित शाह ने भाषण की शुरुआत ‘सत श्री अकाल’ से की. उन्होंने पंजाब की धरती, गुरुओं, महाराजा रणजीत सिंह, सरदार तेजा सिंह समूंदरी और भगत सिंह को नमन किया. शाह ने कहा कि पंजाब देश के अन्न भंडार भरने वाले किसानों और देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले जवानों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसी पंजाब के सामने अब नशे की चुनौती है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को चिट्टे से मुक्त कर देंगे और चिट्टा बेचने वालों को चुन-चुनकर जेलों में डाला जाएगा. अमित शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने पंजाब को चिट्टे की समस्या में धकेल दिया. अमित शाह ने नशे के साथ महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को भी चुनावी मुद्दा बनाया, पंजाब का विकास तब तक नहीं हो सकता, जब तक पंजाब का युवा नशे से मुक्त नहीं होता.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मैं भगवंत मान को बताना चाहता हूं कि कुछ नहीं करते लेकिन अगर पंजाब को नशा मुक्त कर देते, तब भी पंजाब की जनता आपको माफ कर देती… लेकिन आपने तो नशे के व्यापार को और बढ़ाया है… मुझे बताओ जो दिल्ली में शराब बेचने के घोटाले में पकड़े गए हों, वो पंजाब को नशा मुक्त कर सकते हैं क्या… वो पंजाब से नशा खत्म कर सकते हैं क्या… एक मौका BJP को दे दो, हम पंजाब बदल देंगे… आपने कांग्रेस को देखा… AAP को देखा… अब एक मौका बीजेपी को दे दो… हम पंजाब को बदल देंगे.’

यह भी पढ़ें-

सचिन वाजे की बेल 7 अक्टूबर तक टली

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें